फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान की पार्टी आठ फरवरी को मनाएगी काला दिवस, आम चुनाव में धांधली का आरोप, बड़े प्रदर्शन की तैयारी

Fri, 17 Jan 2025 03:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

15 जनवरी को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक को किसी सौदे की पेशकश नहीं की गई है।
विज्ञापन
पीटीआई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने आठ फरवरी को काला दिवस मनाने का फैसला किया। पिछले साल पाकिस्तान में धांधली के आरोपों और इंटरनेट सेवा के बंद होने के बीच आठ फरवरी को 12वां राष्ट्रीय आम चुनाव हुआ था। चुनाव नतीजों में पीटीआई का दबदबा रहा, पार्टी के अधिकांश उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। हालांकि, पार्टी ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। पीटीआई के केंद्रीय सूचना सचिव शेख वक्कास अकरम ने एक बयान जारी कर घोषणा की कि चुनाव की पहली बरसी को काला दिवस के रूप में मनाने की तैयारी शरू कर दी है। 
विज्ञापन


काला दिवस मनाएगा पीटीआई
शेख वक्कास अकरम ने कहा, "नेशनल असेंबली (एमएनए) के सभी सदस्यों और प्रांतीय असेंबली (एमपीए) के सदस्यों को सत्ता हथियाने वालों को कड़ा संदेश देने के लिए पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में बड़े प्रदर्शन करने की तैयारी करने के लिए कहा गया।" उन्होंने बताया कि शहबाज शरीफ को उसी दिन पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनाया गया था जब अदालत उन्हें और उनके बेटे को भ्रष्टाचार के मामलों में सजा सुनाने वाली थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने भाई और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ की घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए सौदे को आसान बनाया।

अल कादीर ट्रस्ट केस पर दी प्रतिक्रिया
अल कादीर ट्रस्ट केस को लेकर शेख वक्कास अकरम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "पीटीआई के संस्थापक इमरान खान को अदालत में राजनीति से प्रेरित मामलों का सामना करना पड़ रहा है।" उन्होंने उम्मीद जताई की मामले का नतीजा अलग नहीं होगा। इससे पहले 15 जनवरी को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक को किसी सौदे की पेशकश नहीं की गई है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि सरकार अभी तक इमरान खान के साथ कोई डील नहीं कर पाई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर पीटीआई सार्थक बातचीत चाहती है तो उसे अपना दिखावा बंद करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें