फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार बहाली पर मुकरा पाकिस्तान: जम्मू-कश्मीर में हो पहले जैसी स्थिति तब लेंगे फैसला

Thu, 01 Apr 2021 07:39 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

  • पाक की आर्थिक समन्वय समिति ने लिया था व्यापार बहाल करने का फैसला
  • प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने खारिज किया निर्णय
  • कहा- तब व्यापार बहाल होगा जब जम्मू-कश्मीर में स्थिति पहले जैसी होगी
  • जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने पर पाकिस्तान ने लगाई थी व्यापार पर रोक
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के साथ व्यापार को सीमित रूप से दोबारा शुरू करने के कदम पर पाकिस्तान गुरुवार को एक दिन बाद ही पलट गया। प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भारत से चीनी और कपास आयात करने के सरकारी पैनल के फैसले को खारिज कर दिया गया। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की मानव अधिकार मंत्री शिरीन माजरी ने इसे लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, कैबिनेट स्पष्ट रूप से कहा है कि भारत के साथ व्यापार संबंध तब तक बहाल नहीं किए जाएंगे जब तक वह जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने का अपना फैसला वापस नहीं ले लेता है। 

शिरीन माजरी ने कहा कि कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री इमरान खान से साफ तौर पर कहा कि भारत के साथ संबंध तब तक सामान्य नहीं हो सकते जब तक वह अपनी अवैध कार्रवाइयों (जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसका विशेष दर्जा समाप्त करना) को वापस नहीं लेता है।
विज्ञापन

 

बता दें कि पाकिस्तान की आर्थिक समन्वय समिति ने बुधवार को भारत से चीनी और कपास के आयात को मंजूरी देने का फैसला किया था, जिसे कैबिनेट ने गुरुवार को खारिज कर दिया। समिति ने यह फैसला इन दोनों वस्तुओं की देश में बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए लिया था।






अगस्त 2019 में पाक ने बंद किया था व्यापार
हालांकि, पाक सरकार ने इसे लेकर कोई आधिकारिक आदेश या बयान जारी नहीं किया था। अगर अनुमति मिल जाती तो करीब दो साल बाद दोनों देश फिर व्यापार करने लगते। पाक ने जम्मू-कश्मीर से धारा 377 हटाने के विरोध में अगस्त 2019 में भारत के साथ व्यापार बंद कर दिया था।

इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान के नए वित्त मंत्री हम्माद अजहर ने घोषणा की थी कि भारत से चीनी और कपास का आयात किया जाएगा। मंगलवार को ही पद संभालने वाले हम्माद ने कहा था कि यह फैसला देश में चीनी और कपास की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें