फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर में मॉडल फोटोशूट: पाक ने भारतीय राजनयिक को तलब किया, फोटोशूट को बताया अलग घटना

Thu, 02 Dec 2021 06:58 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

गुरुद्वारा दरबार साहिब में एक पाकिस्तानी कपड़ों के ब्रांड के लिए सौलेहा के नंगे सिर वाले फोटोशूट ने सोमवार को सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी।
विज्ञापन
मॉडल ने करतारपुर गुरद्वारे में कराया फोटोशूट - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करतारपुर साहिब में महिला मॉडल के मॉडलिंग करने के मामले में पाकिस्तान ने गुरुवार को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को विदेश मंत्रालय में तलब किया। इस दौरान भारतीय अधिकारी को बताया गया कि गुरुद्वारा दरबार साहिब में एक मॉडल का नंगे सिर वाला फोटोशूट एक अलग-थलग घटना थी।

विज्ञापन


भारत ने जताया था विरोध
भारत ने मंगलवार को नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में चार्ज डी अफेयर्स को तलब किया था और करतारपुर के गुरुद्वारा दरबार साहिब में पाकिस्तानी मॉडल सौलेहा के फोटोशूट पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की थी। इसे पवित्र स्थान की पवित्रता का अपमान बताया था।  

गुरुद्वारा दरबार साहिब में एक पाकिस्तानी कपड़ों के ब्रांड के लिए सौलेहा के नंगे सिर वाले फोटोशूट ने सोमवार को सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। कई लोगों ने उन पर सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। मॉडल ने बाद में अपने इंस्टाग्राम पेज से अपनी तस्वीरें हटा लीं और माफी मांगी।  
विज्ञापन


पाकिस्तान के नरोवाल जिले में स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का अंतिम विश्राम स्थल है, जिन्होंने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष करतारपुर में बिताए थे। 
मंगलवार को एक ट्विटर पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को अवगत कराया है कि इस निंदनीय घटना ने भारत में और दुनिया भर में सिख समुदाय की भावनाओं को बहुत आहत किया है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों के धार्मिक पूजा स्थलों के अपमान और अनादर की ऐसी लगातार घटनाएं इन समुदायों की आस्था के प्रति सम्मान की कमी को उजागर करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें