फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने संघर्ष विराम उल्लंघन का लगाया आरोप, भारत के वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया

Mon, 23 Nov 2020 07:00 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना द्वारा संघर्ष विराम समझौते का कथित तौर पर उल्लंघन किए जाने पर अपना विरोध जताने के लिए सोमवार को एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया। विदेश कार्यालय के मुताबिक रविवार को नियंत्रण रेखा के पास खुईराटा सेक्टर में भारतीय सैन्य बलों की ओर से बिना किसी उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी में 11 नागरिकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


पाक ने आरोप लगाया कि भारत ने इस साल 2820 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया, जिससे 26 लोगों की मौत हुई और 245 नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए । कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भारत से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने, इस घटना और ऐसी ही कई अन्य घटनाओं की जांच कराने और एलओसी व कामकाजी सीमा पर शांति बनाए रखने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें