फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर पाक ने भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया

Tue, 01 Oct 2019 01:23 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान ने सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर सोमवार को भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव आहलूवालिया को तलब किया। पाक का आरोप है कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में उसके दो नागरिक मारे गए थे, जिसमें 13 साल का एक लड़का भी था।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि दक्षिण एशिया और सार्क मामलों के महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने डिप्टी उच्चायुक्त आहलूवालिया को तलब किया और भारतीय सैनिकों की ओर से कथित संघर्ष विराम उल्लंघन पर विरोध दर्ज कराया। फैसल ने दावा किया भारत की गोलीबारी में 60 साल की एक महिला के अलावा एक किशोर की मौत हो गई। 

गोलीबारी में तीन लोग जख्मी हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय सेना लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। उन्होंने भारतीय राजनयिक से 2003 में हुए सीजफायर समझौते का सम्मान करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें