फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पर बेइज्जत होकर जंग का ढोल पीट रहा पाक, गजनवी मिसाइल का किया परीक्षण

Thu, 29 Aug 2019 01:19 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान ने किया मिसाइल परीक्षण - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान ने बुधवार को बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का सफल परीक्षण कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद सेना पाकिस्तान के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दी है। इसकी मारक क्षमता 290 किमी बताई जा रही है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने मिसाइल परीक्षण से जुड़ी टीम की सराहना की और बधाई दी। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक गफूर ने अपने ट्वीट के साथ मिसाइल के परीक्षण का वीडियो भी साझा किया।

विज्ञापन



भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान युद्ध का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। उसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए इस परीक्षण को अंजाम दिया है। हालांकि गजनवी से कहीं अधिक बेहतर मिसाइलें भारत के पास पहले से ही मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गजनवी मिसाइल का परीक्षण कराची के करीब सोनमियानी उड़ान परीक्षण रेंज से अंजाम दिए जाने की खबर है। पाकिस्तान के पास ऐसी मिसाइल पहले से ही है, ऐसे में मिसाइल का परीक्षण कर उसने ऐसा कर दुनिया को तनाव का संदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें