फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में अपराधी बेखौफ, शिक्षण संस्थानों में बच्चे हो रहे ड्रग्स के आदी

Fri, 09 Jun 2023 11:24 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कराची में बिगड़ती कानून व्यवस्था सिंध सरकार और पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। प्रांत में स्ट्रीट क्राइम तेजी से बढ़ रहा है, जिस वजह से लोग दहशत में जीने लगे हैं। चोर लुटेरे बिना डरे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
pakistan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कराची में पिछले पांच महीनों में 61 लोगों की मौत गोलीबारी और अन्य सड़क अपराधों (स्ट्रीट क्राइम) की वजह से हुई है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार मई महीने के दौरान कराची में स्ट्रीट क्राइम के 7843 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन


दो दिन पहले गुलशन इकबाल में कामरान चौरंगी के पास कुछ साइकिल सवार लुटेरों ने एक यूनिवर्सिटी वाहन को रोककर उसमें बैठे छात्रों और टीचरों को लूटकर फरार हो गए। 

कराची की बिगड़ती कानून व्यवस्था है चिंता का विषय
कराची में बिगड़ती कानून व्यवस्था सिंध सरकार और पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। प्रांत में स्ट्रीट क्राइम तेजी से बढ़ रहा है, जिस वजह से लोग दहशत में जीने लगे हैं। चोर लुटेरे बिना डरे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की वर्नाक्युलर मीडिया का मानना है कि सिंध के अधिकारियों को कराची में अराजकता रोकने के लिए इसपर जल्द से जल्द काम करने की जरूरत है, जिससे की कराची के लोग चैन से जी सके। 

आर्थिक तंगी के बीच बढ़ने लगा अपराध
मीडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि पाकिस्तान फिलहाल आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, जिस वजह से देश में अपराध तेजी से बढ़ने लगा है। आर्थिक तंगी के कारण देश के नागरिक रोजमर्रा की जरूरत की चीजों का इंतजाम करने में असमर्थ हैं। यहां भुखमरी तेजी से बढ़ रही है, खाने की किल्लत की वजह से लोगों में निराशा छा रहा है। 

शिक्षण संस्थानों में बच्चे दुखी और निराशा की वजह से ड्रग्स के आदी हो रहे हैं। पाकिस्तान में 1200 बच्चे रोजाना सिगरेट पीने के आदी हो चुके हैं और ऐसे में हर साल एक लाख लोगों की मौत हो रही है। मौजूदा समय में पाकिस्तान अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है, जहां लोगों को खाने की किल्लत, रुपये में गिरावट और बिजली में कटौती का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें