फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानः पीओके को भारत का हिस्सा बताने वाली 100 किताबों पर लगी रोक

Sat, 25 Jul 2020 05:47 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के शिक्षा बोर्ड ने देश और धर्म विरोधी कंटेंट का आरोप लगाकर निजी स्कूलों में चलने वाली 100 किताबें प्रतिबंधित कर दीं हैं। 10 हजार और किताबों का रिव्यू किया जा रहा है। इन किताबों में कुछ आपत्तिजनक फोटोग्राफ हैं तो किसी चैप्टर में पीओके को भारत का हिस्सा बताया गया है।

विज्ञापन


पंजाब के करिकुलम एंड टेक्स्टबुक बोर्ड (पीसीटीबी) के एमडी राज मंजूर हुसैन नासिर ने बताया कि इन किताबों की समीक्षा के लिए 30 कमेटी बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि किताबों की समीक्षा से पता चला है कि किताबों में पाक के बारे में गलत जानकारी दी गई है।

जिन्ना और मुहम्मद इकबाल के बारे में गलत पढ़ाया जा रहा है। पाकिस्तान को भारत से कमजोर बताया गया है। कई किताबों में महात्मा गांधी से जुड़े चैप्टर भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें