फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: इस्राइल की UFED तकनीक का इस्तेमाल कर रही सुरक्षा एजेसियां! पाकिस्तान पर उठे सवाल;कंपनी ने कही यह बात

Thu, 03 Aug 2023 06:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम

सार

यूनिवर्सल फोरेंसिक एक्सट्रैक्शन डिवाइस (UFED) इजरायल की फोरेंसिक फर्म Cellebrite का उत्पाद है। कंपनी का दावा है कि इसके जरिए वह किसी भी आईफोन, आईपैड और प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन को अनलॉक कर सकती है।
विज्ञापन
cellebrite UFED
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस बनाने वाली कंपनी एनएसओ ग्रुप के बाद एक इस्राइल की एक और कंपनी कैलिब्रेट चर्चा में आई है। दरअसल, कुछ इस्राइली रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि  इस्राइली साइबर टेक फर्म कैलिब्रेट ने पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) और विभिन्न पुलिस इकाइयों को ऐसी साइबर तकनीक से जुडे उत्पाद बेते हैं जिनसे मानवाधिकार के उल्लंघन का खतरा है।  रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान की खुफिया और प्रवर्तन एजेंसियां अभी से नहीं बल्कि 2012 से घुसपैठ वाले इजरायली फर्म के उत्पाद का उपयोग कर रही हैं। इनमें कहा गया है कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध नहीं होने और इस्राइल द्वारा ऐसे सौदों पर रोक लगाने के बावजूद ये सौदे हुए हैं। 

विज्ञापन


नैस्डैक पर सूचीबद्ध है UFED
कैलिब्रेट के जिस साइबर उत्पाद को लेकर दावा किया जा रहा है उसका नाम यूनिवर्सल फोरेंसिक एक्सट्रैक्शन डिवाइस (Cellebrite's Universal Forensics Extraction Device ) है, ये नैस्डैक पर सूचीबद्ध है। ये कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पासवर्ड-सुरक्षित सेल फोन को हैक करके डिजिटल फोरेंसिक कार्य में संलग्न करने में सक्षम बनाता है। इसके अलावा चित्र, दस्तावेज़, टेक्स्ट संदेश, कॉल लॉग और संपर्क सहित डिवाइस में संग्रहित जानकारी में सेंधमारी कर सकता है। 

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि साल 2020 में, कैलिब्रेट द्वारा बनाए जाने वाले फोरेंसिक उपकरणों का निर्यात रक्षा मंत्रालय की निगरानी में आया था। तब इसे इसे पारंपरिक हथियारों और दोहरे उपयोग वाली प्रौद्योगिकियों के लिए निर्यात नियंत्रण पर वासेनार व्यवस्था में शामिल किया गया था।  
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा उपयोग और नागरिक उपयोग वाले उत्पादों पर निगरानी की आवश्यकता है। अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट रिकॉर्ड से पता चलता है कि कम से कम 2019 तक, कैलिब्रेट एशिया-पैसिफिक पीटीई (इसकी सिंगापुर सहायक कंपनी) ने सीधे पाकिस्तान में कंपनियों और इसकी संघीय जांच एजेंसी को ये उत्पाद बेचे थे। 

पाकिस्तान में पुलिस बल और खुफिया एजेंसी कर रही प्रयोग
रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2012 में पाकिस्तान में यह बताया गया था कि सिंध प्रांत की पुलिस ने कैलिब्रेट द्वारा बनाए गए यूएफईडी टच अल्टिमेट उपकरणों का अधिग्रहण किया था। वे तब से उनका उपयोग कर रहे है। इस्राइली मीडिया संस्थान हारेत्ज़ ने दावा किया है कि ऑपरेटिंग मैनुअल, रिकॉर्ड्स और निविदाओं को देखने से यह भी पता चला है कि पुलिस इकाइयां और एफआईए नियमित रूप से इन प्रणालियों का उपयोग करते हैं। 

इसमें कहा गया है कि एफआईए अधिकारी अपने लिंक्डइन प्रोफाइल तक में यह बताते हैं कि उन्हें इन प्रणालियों का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित और प्रमाणित किया गया है। वे नियमित आधार पर उनका उपयोग करते हैं।

कंपनी ने दिया ये तर्क
पाकिस्तान को तकनीक बेचने के मामले में कंपनी ने कैलिब्रेट ने तर्क दिया है कि वो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान को सामान नहीं बेचती है। हालांकि उसने यह बताने से इनकार कर दिया कि उसका यह दावा कैलिब्रिट-सिंगापुर के पाकिस्तान को शिपमेंट प्रमाण पत्र और पाकिस्तान में आधिकारिक निविदाओं के साथ कैसे मेल खाता है। जो यह दिखाता है कि पाकिस्तान की जांच एजेंसी और वहां की पुलिस इस तकनीक का उपयोग करती है।

कंपनी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि वो कानून प्रवर्तन निकायों के लिए समाधान प्रदान करके एक सुरक्षित दुनिया बनाने के अपने लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध है। उस उद्देश्य के लिए, हमने निगरानी के सख्त साधन विकसित किए हैं जो कानून के आधार पर की गई जांच के संदर्भ में हमारी तकनीक का उचित उपयोग सुनिश्चित करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी  के सीईओ, योसी कार्मेल का कहना है कि उनके उत्पाद केवल पुलिस विभागों और सुरक्षा बलों को आतंकवाद सहित गंभीर अपराध से लड़ने के लिए बेचे जाते हैं।

क्या है UFED
बता दें कि यूनिवर्सल फोरेंसिक एक्सट्रैक्शन डिवाइस (UFED) इजरायल की फोरेंसिक फर्म Cellebrite का उत्पाद है। कंपनी का दावा है कि इसके जरिए वह किसी भी आईफोन, आईपैड और प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन को अनलॉक कर सकती है।  फर्म की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक UFED की मदद से पुलिस किसी भी आईफोन या एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद एप को एक्सेस करके उसमें मौजूद डाटा निकाल सकती है। इसके अलावा फोन में मौजूद कंटेंट को डिलीट भी कर सकती है। 

कंपनी का दावा है कि UFED की मदद से आईओएस 7 से लेकर आईओएस 12.3 तक के आईफोन को अनलॉक किया जा सकता है। साथ ही यह डिवाइस किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन को अनलॉक कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस सैमसंग, शाओमी, मोटोरोला, एलजी और हुवाई जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन को अनलॉक कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें