फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान सोशल: 'गो नवाज़ गो से शुरू, गॉन नवाज़ गॉन पर ख़त्म'

Sat, 29 Jul 2017 04:22 PM IST
बीबीसी हिन्दी
विज्ञापन
file
विज्ञापन
पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को पनामा लीक्स मामले में दोषी क़रार दिया है। इसके बाद वे प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य हो गए और उन्होंने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया।
विज्ञापन


मरियम मैडनेस नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा, "प्रिय दुनिया, मुझे पाकिस्तान पर गर्व है कि यहां पीएम को भ्रष्टाचार के आरोप में अयोग्य घोषित किया गया है। ये एक नए पाकिस्तान की शुरूआत है।"

शाहज़ेब जिलानी ने लिखा, "ये मामला भ्रष्टाचार का कम और ज़िम्मेदारी का अधिक है। ये हमें याद दिलाता है कि पाकिस्तान पर शासन करने वाला राजनीतिक वर्ग कैसा है।"
विज्ञापन


नुदर्रत ख़्वाज़ा ने लिखा, "पाकिस्तान का इतिहास: सैन्य से न्यायिक तख़्तापलट तक।"

जन्नत ने लिखा, "ये सब गो नवाज़ गो से शुरू हुआ और गॉन नवाज़ गॉन पर आकर ख़त्म हुआ।"

मेहताब अरशद ने लिखा, "पाकिस्तान में गए युग की शुरूआत हो गई है, मुझे अपने सुप्रीम कोर्ट पर गर्व है और अपने पाकिस्तानी होने पर भी।"

शाहरोज़ आरिफ़ ने लिखा, "मानवता में फिर से विश्वास हो गया। पाकिस्तान ज़िदाबाद।"

राणा उस्मान ने पूछा, "क्या बदल जाएगा अगर अगला प्रधानमंत्री भी उसी पार्टी से होगा?"

भारत के सोशल मीडिया पर भी इस पर चर्चा चल रही है और कई लोग इस पर बात कर रहे हैं।

इस पर भारत के कांग्रेस से वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने लिखा, "पाकिस्तान के पीएम नवाज़ शरीफ़ को सुप्रीम कोर्ट ने अयोग्य बता दिया है। पीएम महोदय हमारे यहां के पनामा पेपर्स में जिन्हें दोषी बताया गया है उनका क्या।"

अनिल ने लिखा, "पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट की इज़्ज़त करता हूं, उन्होंने पीएम को इस्तीफ़ा देने पर मजबूर कर दिया।"

नवनीत मुंद्रा ने लिखा, "ये चौंकाने वाला है। इस तरह का कुछ कभी भारत में होगा इसकी मुझे उम्मीद भी नहीं है! मौजूदा प्रधानमंत्री को अयोग्य घोषित करना। पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट को सलाम है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें