फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: सिंध के मंत्री भी कोरोना के शिकार, एकांतवास पर गए, अब तक 6 लोगों की मौत

Mon, 23 Mar 2020 11:46 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, कराची।
विज्ञापन
पाकिस्तान में कोरोना को रोकने के लिए सेना तैनात - फोटो : PTI
विज्ञापन

पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस विकराल रूप ले चुका है और अब वहां कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या करीब 875 तक पहुंच गई है। यहां तक कि तमाम एहतियातों के बावजूद सिंध के शिक्षा मंत्री और देश में कोरोना से बचने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स के सदस्य सईद गनी भी इसकी चपेट में आ गए हैं।

विज्ञापन


सिंध के मंत्री गनी ने एक ट्वीट कर साफ किया है कि कोरोना के लिए कराया गया उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि उन्होंने कहा कि मुझे किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं है और न ही अभी इसके कोई लक्षण ही दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जब उन्होंने एहतियातन अपना टेस्ट करवाया तो वह पॉजिटिव आया।

इसलिए उन्होंने तय किया है कि वह कुछ दिनों तक एकांत में अपने घर में ही एकदम अलग-थलग रहेंगे। गनी ने कहा कि वह अपना कामकाज घर से ही करेंगे और अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। उन्होंने अपने साथियों के अलावा लोगों से कहा है कि वह पूरी तरह एहतियात से रहें और खुद को सबसे अलग रखें।
विज्ञापन


सरकारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें और सोशल डिस्टेंसिंग को गंभीरता से लें, तभी लॉकडाउन और तमाम फैसलों का कोई मतलब है और तभी हम इस खतरनाक वायरस से बच सकेंगे। पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीजों में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले सिंध प्रांत से ही आए हैं।

यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब तक 394 तक पहुंच गई है, जबकि पंजाब प्रांत में 246 और बलूचिस्तान में 110 मरीज कोरोना से पीड़ित हैं। अब तक पाकिस्तान में 6 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें