फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, वॉर म्यूजियम में अभिनंदन के पुतले को कैदी की तरह दिखाया

Sun, 10 Nov 2019 11:25 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
IAF Abhinandan Varthaman - फोटो : Twitter
विज्ञापन

भारत को नीचा दिखाने के लिए पाकिस्तान ने एक शर्मनाक हरकत की है। दरअसल, पाकिस्तान ने वॉर म्यूजियम में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन  का पुतला लगाया है, जिसमें एक पाकिस्तानी सैनिक उन्हें घेरे हुए   है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के पत्रकार और राजनैतिक टिप्पणीकार अनवर लोधी ने ट्विटर पर आईएएफ पायलट वर्तमान की तस्वीर पोस्ट की है। लोधी ने लिखा, “पाकिस्तानी सेना ने संग्रहालय में अभिनंदन का पुतला लगाया है। इसे और दिलचस्प बनाया जा सकता था, अगर पुतले के हाथ में  चाय का कप भी पकड़ा दिया जाता।”  दरअसल, पाकिस्तान की कैद में रहने के दौरान अभिनंदन का एक वीडियो जारी हुआ था, जिसमें वह चाय पीते हुए नजर आए थे। तब पाकिस्तानी अफसर के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, “चाय शानदार है, धन्यवाद।”
 

लोधी ने  जो तस्वीर साझा की, उसमें अभिनंदन के पुतले के बाजू में एक मग रखा हुआ दिख रहा है। उन्हें पीछे से पाकिस्तानी सैनिक पकड़े दिख रहा है। इस दृश्य को कांच के बक्से में रखा गया है।  
विज्ञापन


बता दें कि फरवरी में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद 24 फरवरी को पाकिस्तान ने जवाबी हमला किया था। इस दौरान अभिनंदन ने बहादुरी दिखाते हुए अपने मिग-21 से पाकिस्तान के एफ-16 का  पीछा किया था। उन्होंने भारतीय सीमा में घुस आए पाकिस्तानी एफ-16 को खदेड़ भी दिया था।

लेकिन दोनो देशों के विमानों के बीच हुई आपसी झड़प (डॉग फाइट) में भारत का मिग-21 विमान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अभिनंदन विमान से सफलतापूर्वक बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन उन्हें पाकिस्तान की सेना ने हिरासत में ले लिया था। गिरने से पहले उन्होंने एक पाकिस्तानी एफ-16 को मार गिराया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें