फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: शहबाज ने पहले ही दिन सरकारी दफ्तरों में दो छुट्टियां कीं समाप्त, कार्यालय खुलने का समय भी 10 से बदलकर सुबह 8 बजे से किया

Tue, 12 Apr 2022 11:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

देश की खराब माली हालत में सुधार पर विचार के लिए उन्होंने अर्थशास्त्रियों की बैठक भी बुलाई। उनके बताए उपायों को लागू किया गया। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि पीपीपी चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी को विदेश, राना सनाउल्लाह को गृह और मरियम औरंगजेब को सूचना मंत्रालय दिए जाने की संभावना है। इस पर जल्द ही फैसले की उम्मीद है।
विज्ञापन
शहबाज शरीफ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए शहबाज शरीफ ने कार्यकाल के पहले ही दिन सरकारी दफ्तरों में दो साप्ताहिक छुट्टियों को समाप्त कर दिया। सरकार की आर्थिक हालत सुधारने के प्रयासों के तहत उन्होंने दफ्तर के समय में भी बदलाव किया है।

विज्ञापन


सोमवार को पाक के 23वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले शहबाज सुबह 8 बजे ही दफ्तर पहुंच गए, तब तक कर्मचारी भी नहीं पहुंचे थे। उनमें से ज्यादातर पूर्ववर्ती इमरान सरकार के दौरान दफ्तर खुलने के समय 10 पहुंचे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने दफ्तर खुलने का समय 10 से बदलकर 8 बजे कर दिया। उन्होंने घोषणा की कि सरकारी कार्यालयों की छुट्टी केवल रविवार को होगी। रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, स्टाफ से उन्होंने कहा कि हम लोगों की सेवा करने आए हैं और समय बिल्कुल बर्बाद नहीं करेंगे। हमारे उसूल ईमानदारी, पारदर्शिता, लगन और कड़ी मेहनत हैं। उन्होंने पेंशन में बढ़ोतरी और कम से कम वेतन 25 हजार करने की घोषणा को तत्काल लागू करने के आदेश दिए।

देश की खराब माली हालत में सुधार पर विचार के लिए उन्होंने अर्थशास्त्रियों की बैठक भी बुलाई। उनके बताए उपायों को लागू किया गया। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि पीपीपी चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी को विदेश, राना सनाउल्लाह को गृह और मरियम औरंगजेब को सूचना मंत्रालय दिए जाने की संभावना है। इस पर जल्द ही फैसले की उम्मीद है।
विज्ञापन


कुशल प्रशासक माने जाते हैं नए पीएम
जमीनी नेता माने जाने वाले शरीफ की ख्याति कुशल प्रशासक की है। तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज तीन बार देश के सर्वाधिक आबादी वाले और राजनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें