फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: सिंध में दो बसों की टक्कर में सात की मौत; 20 घायल, ओवरस्पीडिंग के कारण हुई दुर्घटना

Sat, 01 Jul 2023 10:13 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

इसी महीने की शुरुआत में मेहरान राजमार्ग में नवाबशाह के पास दो यात्री वाहनों के आपस में टक्कर से सात लोगों की मौत और 42 घायल हो गए थे। अप्रैल में सिंध के थट्टा जिले में एक ट्रक ने मिनी वैन को टक्कर मार दी थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो बसों के आपस में टक्कर से सात लोगों की मौत और 20 घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार यानी की ईद के ठीक एक दिन बाद घटी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, एक यात्री बस लाहौर से कराची आ रही थी, जबकि दूसरी कराची से जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण दोनों बसों के बीच टक्कर हो गई। थाना प्रभारी नाजिम भुट्टो ने बताया कि ईद की छुट्टियों के दौरान नौशेरो फिरोज में मोरो के पास दो बसो की आपस में टक्कर से सात लोगों की जान चली गई, जबकि 20 घायल हो गए। घायलों को तुरंत नवाबशाह और नौशेरा फिरोज अस्पताल में भर्ती किया गया। 

इसी महीने की शुरुआत में मेहरान राजमार्ग में नवाबशाह के पास दो यात्री वाहनों के आपस में टक्कर से सात लोगों की मौत और 42 घायल हो गए थे। अप्रैल में सिंध के थट्टा जिले में किनझर झील के पास एक ट्रक ने मिनी वैन को टक्कर मार दी थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान ने सड़क दुर्घटाएं आम बात है, इसका एकमात्र कारण यहां कि खराब सड़के और गैर पेशेवर ड्राइविंग है। 
विज्ञापन


यात्री वाहनों में अकसर ठूंस-ठूंसकर लोगों को भर दिया जाता है। ज्यादातर लोग सीटबेल्ट का इस्तेमाल भी नहीं करते हैं। ऐसे में एकल वाहन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या ज्यादा यहां ज्यादा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें