ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हुए तनाव में भारत ने आतंकियों के पनाहगाह पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इसके बावजूद भी पाकिस्तान ने कई सारे झूठे दावे किए, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात स्वीकार किया कि भारत के साथ हालिया सैन्य टकराव में उसका एक लड़ाकू विमान को क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, पाकिस्तानी सेना विमान से जुड़ी और कोई जानकारी साझा नहीं की।
बता दें कि बढ़ते तनाव को देखते पाकिस्तान ने भारत के सामने संघर्ष विराम की गुहार लगाई, जिसके बाद शनिवार को भारत और पाकिस्तान ने सभी सैन्य कार्रवाइयों और गोलीबारी को तत्काल प्रभाव से रोकने पर सहमति जताई।
ये भी पढ़ें:- Armed Forces Briefing: पाकिस्तान को भारी नुकसान.. भारत ने हाईटेक विमान गिराए; पड़ोसी के 40 सैनिक-100 आतंकी ढेर
एक लड़ाकू विमान हुआ क्षतिग्रस्त
दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम के घोषणा के बाद पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एयरफोर्स और नेवी अधिकारियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने ऑपरेशन बुनयान-उल-मरसूस के संचालन और निष्कर्ष की जानकारी दी। जहां शरीफ चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान का केवल एक विमान क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई भारतीय पायलट पकड़ा गया है, तो उन्होंने इसे फर्जी सोशल मीडिया रिपोर्ट बताते हुए खारिज कर दिया।
ये भी पढ़ें:- Why India Agreed for Ceasefire: जब पाकिस्तान ने भारत से गुजारिश की और कहा- आइए दुश्मनी छोड़ते हैं...
पड़ोसी के 40 सैनिक और 100 आतंकी ढेर
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर और इसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौते को लेकर बनी सहमति के मुद्दे पर हुई प्रेस वार्ता में DGMO ने बताया कि पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई के जवाब में भारत ने तगड़ा पलटवार किया। डीजीएमओ ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम पांच बजे से सीजफायर का समझौता हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने भरोसा तोड़ा और संघर्ष विराम का उल्लंघन करना शुरू कर दिया। सीजफायर तोड़े जाने के बाद पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलाबारी में भारतीय सेना के पांच जवान बलिदान हुए। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला किया तो पड़ोसी देश के 35-40 सैनिक भी मारे गए। भारतीय सैन्य अधिकारी एयरमार्शल एके भारती ने उन ठिकानों के बारे में भी जानकारी दी जिस पर भारतीय वायुसेना ने सटीक हमले किए।