फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'इमरान और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को टीवी पर भी नहीं आने देगी सरकार', चैनलों के लिए नियम जारी

Thu, 01 Jun 2023 03:25 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (PEMRA) ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी की। इसमें सभी सैटेलाइट टीवी चैनल लाइसेंसधारियों को निर्देश दिया कि वे सतर्क रहें और किसी भी घृणा फैलाने वाले, अपराधियों और उनके मददगारों को अनजाने में बढ़ावा न दें।
 
विज्ञापन
पाकिस्तान में भड़की हिंसा - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वॉचडॉग ने देश के टीवी चैनलों से कहा है किसी भी हिंसा फैलाने वाले अपराधियों और उनके मददगारों का बहिष्कार करें। साथ ही टीवी चैनलों को नौ मई की हिंसा से सबक लेते हुए किसी भी राजनीतिक दल के कंट्टरपंथियों को दिखाने से परहेज करने की सलाह दी है। बता दें, इस मीडिया रिपोर्ट में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर निशाना साधा है। 

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (PEMRA) ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी की। इसमें सभी सैटेलाइट टीवी चैनल लाइसेंसधारियों को निर्देश दिया कि वे सतर्क रहें और किसी भी घृणा फैलाने वाले, अपराधियों और उनके मददगारों को अनजाने में बढ़ावा न दें। 

विज्ञापन


9 मई की घटना से लें सबक
गौरतलब है, नौ मई को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान को गिरफ्तार करने के बाद उनके समर्थकों ने देश में विरोध प्रदर्शन किया था। इससे पूरे देश में हिंसा का माहौल हो गया था। इतना ही नहीं, पीटीआई प्रमुख का समर्थन करने वालों ने लाहौर कोर कमांडर हाउस, मियांवाली एयरबेस और फैसलाबाद में आईएसआई भवन सहित 20 से अधिक सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों में तोड़फोड़ की थी। इसके अलावा, विरोधियों ने पहली बार रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर भी हमला किया। वहीं, बाद में खान को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

सरकारी संपत्तियों को बनाया निशाना
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अधिसूचना में कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना ने नौ मई को काला दिवस बताया है। इसमें आगे कहा गया है कि राजनीतिक दल के कट्टरपंथियों ने राज्य और सार्वजनिक संपत्तियों पर हमला किया, निर्दोष जीवन को खतरे में डाला और देश और राज्य संस्थानों को कमजोर करने के लिए राज्य विरोधी को बढ़ावा दिया जो एक भयानक प्रवृत्ति है। रिपोर्ट के अनुसार, आदेश में कहा गया कि संविधान नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी देता है, लेकिन इस अधिकार के अपवाद भी हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के बीच संतुलन बनाना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय एकता को दें बढ़ावा
रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, इस बात को रेखांकित करते हुए पीईएमआरए ने निर्देश दिया कि नफरत फैलाने वालों को ब्लैक आउट किया जाना चाहिए और उन्हें टेलीविजन पर प्रचारित नहीं किया जाना चाहिए और हिंसक, भेदभावपूर्ण सामग्री प्रसारित नहीं की जानी चाहिए।

अधिसूचना में कहा गया कि कोई भी मीडिया संस्था किसी भी लाइव कार्यक्रम को तब तक प्रसारित नहीं करेगा जब तक कि यह सुनिश्चित न हो जाए कि इसमें ऐसा कुछ नहीं है, जो पाकिस्तान की सुरक्षा में खलल डाले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें