फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से ऋण लेकर पाक ने सऊदी को लौटाई कर्ज की दूसरी किस्त

Fri, 18 Dec 2020 12:59 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पाकिस्तान ने सऊदी अरब द्वारा लिए गए कर्ज की एक और किस्त एक अरब डॉलर देकर चुका दी है। इस कर्ज को लौटाने के लिए इमरान खान की सरकार ने चीन से कर्ज लिया है। पाकिस्तान को अभी सऊदी अरब की तीसरी व अंतिम किस्त जनवरी में चुकानी है। इसके लिए भी चीन से एक और कर्ज लेने की संभावना है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ के मुताबिक, इमरान सरकार ने चीन से दो अरब डॉलर लेकर सऊदी अरब की दो किस्तें चुकाई हैं। जबकि तीसरी किस्त को लेकर सरकार पर चीन से ही एक बार फिर कर्ज लेने के लिए दबाव है।


बता दें कि पिछले साल जब पाकिस्तान दिवालिया होने के कगार पर था तब सऊदी अरब में 6.2 अरब डॉलर देकर उसे बचाया था जिनमें से तीन अरब डॉलर नकद ऋण के रूप में था। शेष 3.2 अरब डॉलर उधारी के तेल के रूप में दिए गए थे।
विज्ञापन


अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब ने कर्ज चुकाने के लिए पाक पर जिस तरह का दबाव बनाया वैसा वह किसी अन्य देश पर नहीं बनाता है। 

चीन हमें मुसीबत से निकालेगा
डॉन अखबार ने पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से लिखा कि चीन ही अब पाकिस्तान को मुसीबत से निकालेगा। अधिकारी ने माना कि चीन के व्यावसायिक बैंकों से हमारी वार्ता जारी है।

बता दें कि सऊदी ने जब अपना कर्ज वापस मांगा तब पाक सेना प्रमुख बाजवा ने रियाद जाकर काफी कोशिश की कि इस मामले को टाल दिया जाए। लेकिन सऊदी क्राउन प्रिंस ने उनसे मुलाकात तक नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें