फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पाकिस्तान ने भारत को कोरोना से लड़ने के लिए राहत सामग्री देने की पेशकश दोहराई

Fri, 30 Apr 2021 03:37 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

  • पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान भारत को तुरंत वेंटिलेटर, डिजिटल एक्स रे मशीन, पीपीई किट और संबंधित सामग्री भेजने को तैयार है
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने कोरोना वायरस संक्रमण के संकट से जूझ रहे भारत को राहत सामग्री देने की अपनी पेशकश दोहराते हुए कहा है कि दोनों देश महामारी से पैदा हुई चुनौतियों का सामना करने में भविष्य में आपसी सहयोग के तरीके तलाश सकते हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान भारत को तुरंत वेंटिलेटर, डिजिटल एक्स रे मशीन, पीपीई किट और संबंधित सामग्री भेजने को तैयार है।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान और भारत के संबंधित अधिकारी महामारी से पैदा हुई चुनौतियों का भविष्य में मिलकर सामना करने के संभावित तरीके तलाश सकते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि भारत के लोगों को जल्दी इस महामारी से राहत मिले।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार को महामारी के मद्देनजर कश्मीरी नेताओं और सभी कश्मीरी बंदियों को तुरंत जेल से रिहा करना चाहिए। पिछले सप्ताह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए कहा था कि मानवता पर आये इस वैश्विक संकट का मिलकर सामना करना चाहिये।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें