फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Blast: पाकिस्तान में ट्रेन में धमाका, दो यात्रियों की मौत, चार अन्य घायल

Thu, 16 Feb 2023 11:36 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर

सार

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह ब्लास्ट तब हुआ जब पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। 
विज्ञापन
पाकिस्तान में एक महीने पहले भी ट्रेन में धमाके की खबर आई थी। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में गुरुवार सुबह एक ट्रेन में ब्लास्ट की दिल-दहलाने वाली खबर सामने आई है। बताया गया है कि बलूचिस्तान के क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस में जबरदस्त धमाका हुआ। इसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। 
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह ब्लास्ट तब हुआ जब पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी।
विज्ञापन

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह ब्लास्ट तब हुआ जब पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। बताया गया है कि धमाका इकोनॉमी क्लास की बोगी नंबर 6 में हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी धमाकों के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। 

गौरतलब है कि जाफर एक्सप्रेस में धमाके का यह दूसरा मामला है। पिछले महीने ही इस ट्रेन में ऐसा ही एक ब्लास्ट हुआ था, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस ब्लास्ट से जाफर एक्सप्रेस के दो डिब्बे भी पटरी से उतर गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें