फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में लगातार बढ़ रही महंगाई पर इमरान सरकार के खिलाफ जनता में गुस्सा

Wed, 24 Jul 2019 09:51 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता में आने के करीब एक साल बाद भी अब तक लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल जुलाई में सत्ता में आने के बाद से खान को भुगतान संतुलन और खस्ताहाल आर्थिक स्थितियों से जूझना पड़ रहा है। वित्तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में चीजों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया 30 फीसदी तक टूट गया है और मुद्रास्फीति की दर करीब नौ फीसदी है। इसके अभी और बढ़ने की आशंका है। विश्लेषकों ने चेताया कि पाकिस्तान की तेजी से बढ़ती जनसंख्या आर्थिक वृद्धि से कहीं ज्यादा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से छह अरब डॉलर के कर्ज को मंजूरी मिलने के बावजूद देश को समस्याओं से फौरी तौर पर कोई राहत नहीं मिलेगी। 

बता दें कि महंगाई के विरोध में पाकिस्तान के कारोबारियों ने इस महीने की शुरुआत में एक दिन की हड़ताल बी की थी। वहीं, बीते शुक्रवार को लगभग आठ हजार लोगों ने बढ़ती कीमतों के खिलाफ जुलूस निकाला था। पाकिस्तान में सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें