फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या नापाक तैयारी कर रहा पाकिस्तान? आसिम मुनीर ने मलयेशियाई प्रधानमंत्री से क्यों की मुलाकात, जानें मायने

Mon, 23 Nov 2026 05:54 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने मलयेशिया के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से मुलाकात कर सैन्य एवं रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। दोनों देशों ने नियमित सैन्य संपर्क और सुरक्षा मुद्दों पर बातचीत जारी रखने की बात कही। आखिर पाकिस्तान मलयेशिया के साथ अपने रक्षा संबंध क्यों मजबूत करना चाहता है? क्या यह उसकी सैन्य कूटनीति का हिस्सा है? क्या आने वाले समय में कोई बड़ा रक्षा समझौता हो सकता है? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
पाकिस्तान इस मुलाकात के जरिए क्या हासिल करना चाहता है? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान अपनी सैन्य और कूटनीतिक ताकत बढ़ाने की कोशिश में जुटा है। इसी कड़ी में पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने सोमवार को मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की। दोनों के बीच रक्षा सहयोग, सैन्य संबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा हालात पर बातचीत हुई। मुनीर का यह दौरा ऐसे समय में अहम है, जब पाकिस्तान दूसरे देशों के साथ अपने सैन्य संपर्क मजबूत करने में लगा है। सवाल यह है कि आखिर पाकिस्तान मलयेशिया के साथ रक्षा संबंधों को इतना महत्व क्यों दे रहा है और इस मुलाकात के पीछे उसकी रणनीति क्या है?

विज्ञापन


आसिम मुनीर और मलयेशियाई पीएम के बीच किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, आसिम मुनीर ने कुआलालंपुर के दक्षिण में स्थित पुत्राजया में प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की। बैठक में दोनों देशों के आपसी संबंधों, रक्षा और सुरक्षा सहयोग के साथ बदलते क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा हालात पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर भी विचार साझा किए। उन्होंने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा के लिए लगातार बातचीत बनाए रखने की जरूरत बताई। मुनीर इस दौरे पर पाकिस्तान और मलयेशिया के बीच रक्षा और सैन्य सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से पहुंचे हैं।

पाकिस्तान इस मुलाकात के जरिए क्या हासिल करना चाहता है?
पाकिस्तानी सेना के बयान के अनुसार, मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पाकिस्तान के साथ संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने विशेष रूप से रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की बात कही। वहीं, मुनीर ने दक्षिण-पूर्व एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने में मलयेशिया की भूमिका की तारीफ की। उन्होंने दोनों देशों की सेनाओं के बीच संस्थागत संपर्क और रक्षा सहयोग को और गहरा करने की इच्छा जताई। इस मुलाकात के जरिए पाकिस्तान अपनी सैन्य कूटनीति को विस्तार देने और मलयेशिया के साथ रणनीतिक संपर्क मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


क्या दोनों देशों की सेनाओं के बीच बढ़ेगा सहयोग?
बैठक में दोनों पक्षों ने रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए नियमित उच्चस्तरीय मुलाकातें जारी रखने पर जोर दिया। इसके साथ ही सैन्य सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर लगातार बातचीत करने की प्रतिबद्धता जताई गई। इसका मकसद दोनों देशों की सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और संपर्क विकसित करना है। हालांकि, इस बैठक में किसी नए हथियार सौदे, सैन्य समझौते या संयुक्त सैन्य अभियान की घोषणा नहीं की गई। फिलहाल बातचीत का जोर रक्षा संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के रास्ते तलाशने पर रहा।

मलयेशिया के रक्षा मंत्री से मुनीर ने क्या बातचीत की?
प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात के अलावा आसिम मुनीर ने मलयेशिया के रक्षा मंत्री मोहम्मद खालिद नॉर्डिन से भी बातचीत की। इस बैठक में दोनों देशों के साझा हितों और रक्षा सहयोग का दायरा बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने सेनाओं के बीच आपसी संपर्क मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर जोर दिया। कुल मिलाकर, मुनीर के दौरे में पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री, दोनों स्तरों पर बातचीत की। हालांकि, इस दौरे से पाकिस्तान को कोई ठोस सैन्य लाभ मिला है या नहीं, यह किसी घोषित समझौते के अभाव में फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें