फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: सियासी कीचड़ के छींटे इमरान की तलाकशुदा बेगम जेमाइमा तक पहुंचे, जानें क्या है मामला

Sat, 16 Apr 2022 05:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पीएमएल-नवाज के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 2020 से लंदन में रह रहे हैं। इमरान खान के समर्थकों ने वहां 17 अप्रैल को उनके निवास के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की हुई है। इसके ही जवाब में शरीफ समर्थकों ने जेमाइमा के घर के बाहर प्रदर्शन का एलान किया है। लेकिन ये सवाल पाकिस्तान में भी उठाया गया है कि जब जेमाइमा का इमरान से 18 साल पहले तलाक हो चुका है, तब उनके घर के बाहर प्रदर्शन करने का क्या तुक है?
विज्ञापन
जेमाइमा खान - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की सियासत में कीचड़ उछालने के चल रहे दौर की आंच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तलाकशुदा पत्नी जेमाइमा गोल्डस्मिथ तक पहुंच गई है। जेमाइमा से इमरान खान का तलाक 2004 में ही हो गया था। तब से जेमाइमा ब्रिटेन में रहती हैँ। वे एक धनी ब्रिटिश उद्योगपति की बेटी हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की पार्टी- पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के समर्थकों ने लंदन में जेमाइमा के घर पर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। ये प्रदर्शन 17 अप्रैल को होगा। पीएमएल-नवाज के समर्थकों ने जेमाइमा के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया है। इससे जेमाइमा आहत हैं। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि इमरान खान के विरोधी उन्हें और उनके बच्चों को यहूदी विरोधी गालियां दे रहे हैं।

इमरान खान और जेमाइमा के दो बेटे हैं, जो अब जेमाइमा के साथ रहते हैं। यहूदी अरबपति कारोबारी जेम्स गोल्डस्मिथ के बेटी जेमाइमा ने 1995 में इमरान खान से निकाह के बाद इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। लेकिन जब पाकिस्तान में रहती थीं, तब भी उनके पिता के धर्म को लेकर उन पर कीचड़ उछाले जाते थे। कट्टरपंथी इस्लामी संगठन उन्हें अगंभीर मुसलमान बताते थे। अब वैसी ही बातें फिर से कही जा रही हैं। जेमाइमा ने एक ट्विट में कहा है कि मेरे बच्चों को निशाना बनाते हुए मेरे घर के बाहर प्रदर्शन करने की बात कही गई है। ऐसा लगता है कि मैं 1990 के दशक में वापस लाहौर पहुंच गई हूं।
विज्ञापन


पीएमएल-नवाज के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 2020 से लंदन में रह रहे हैं। इमरान खान के समर्थकों ने वहां 17 अप्रैल को उनके निवास के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की हुई है। इसके ही जवाब में शरीफ समर्थकों ने जेमाइमा के घर के बाहर प्रदर्शन का एलान किया है। लेकिन ये सवाल पाकिस्तान में भी उठाया गया है कि जब जेमाइमा का इमरान से 18 साल पहले तलाक हो चुका है, तब उनके घर के बाहर प्रदर्शन करने का क्या तुक है?

ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन सरकार में कॉमनवेल्थ मामलों के राज्यमंत्री तारिक अहमद ने जेमाइमा के घर के बाहर प्रदर्शन करने की योजना की निंदा की है। उन्होंने कहा है- ‘ब्रिटेन में हम विरोध जताने के अधिकार की रक्षा करते हैं। लेकिन बच्चों निशाना बनाना और यहूदी व रोधी गालियां देना अस्वीकार्य है। साथ ही किसी के घर के पते को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करना बिल्कुल कानूनी नहीं है।’

इस बीच इस मुद्दे पर जेमाइमा की पाकिस्तान के जाने-माने पत्रकार हामिद मीर के साथ ट्विटर पर तीखी नोंक-झोंक हुई है। मीर को पीएमएल-नवाज का समर्थक माना जाता है। मीर ने अपने ट्विट में दोनों पक्षों को लंदन में प्रदर्शन रोकने की सलाह देते हुए लिखा था कि जो लोग शीशे के मकान में रहते हैं, उन्हें दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। उनका मतलब यह था कि प्रदर्शनों की शुरुआत इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने की है।

इसका जवाब देते हुए जेमाइमा ने लिखा है कि पूरे सम्मान के साथ मैं यह कहना चाहती हूं कि मेरा या मेरे बच्चों का पाकिस्तान की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। मेरे बच्चे प्रचार से दूर रहने वाले निजी व्यक्ति हैं, जो सोशल मीडिया पर भी मौजूद नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें