फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुटनों पर पाकिस्तान: शहबाज ने जताई सभी लंबित मुद्दों पर भारत से वार्ता की इच्छा; अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाए

Fri, 20 Jun 2025 11:33 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच रणनीतिक फैसले लिए थे। जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना और नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या घटाना भी शामिल था। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भारत से इनके साथ ही अन्य लंबित मुद्दों पर बातचीत को लेकर एक बार फिर अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाए हैं। 
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा की गई कार्रवाई से पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भारत से बातचीत को लेकर एक बार फिर अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जम्मू-कश्मीर, सिंधू जल संधि, व्यापार और आतंकवाद की खिलाफत जैसे लंबित मुद्दों पर वार्ता की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो से ये बात कही है। पाकिस्तान के सरकारी टीवी पीटीवी की ओर से एक सोशल मीडिया पोस्ट में ये दावा किया गया है। 

विज्ञापन

 
पाकिस्तान के सरकारी टीवी पीटीवी की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए बयान के अनुसार, शहबाज ने रूबियो के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान पाकिस्तान की इच्छा की पुष्टि की। हालांकि, भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के साथ केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा।

पीटीवी के अनुसार, शहबाज ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूबियो की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के बारे में राष्ट्रपति ट्रंप के सकारात्मक बयान दक्षिण एशिया में स्थायी शांति के लिए अत्यंत उत्साहजनक हैं, जिसे केवल पाकिस्तान और भारत के बीच सार्थक वार्ता शुरू करके ही संभव बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 26 लोगों की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। उनकी हत्या करने से पहले उनकी धार्मिक पहचान की गई। इन मृतकों में अधिकांश पर्यटक शामिल थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच रणनीतिक फैसले लिए थे। जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना और नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या घटाना भी शामिल था। इसके बाद जवाब में पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र भारतीय उड़ानों के लिए बंद कर दिया था।

इसे भी पढ़ें- Iran Israel War: ईरान पर क्लस्टर बम हमले का लगा आरोप, आखिर ये कितना खतरनाक, पहले कब हुआ इसका इस्तेमाल?
विज्ञापन


इसके बाद भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। यही नहीं, पाकिस्तानी सेना के नौ एयरबेस भी ध्वस्त हो गए। हालांकि, बाद में पाकिस्तान सरकार का एक डोजियर लीक भी लीक हुआ, जिसमें यह खुलासा हुआ कि भारतीय सशस्त्र बलों ने इससे भी ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया था। यह सैन्य कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी।

इसे भी पढ़ें- US-इस्राइल के लिए आसान नहीं ईरान का शासन बदलना: खामनेई के उत्तराधिकारी का है पूरा प्लान, जानें कौन है दावेदार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें