फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का एलान, पायलट अभिनंदन को कल छोड़ा जाएगा

Thu, 28 Feb 2019 05:00 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • अभिनंदन की सकुशल रिहाई होगी, पाकिस्तान पर भारत का दबाव काम आया
  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में अभिनंदन को छोड़ने का एलान किया
  • विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को कल यानी शुक्रवार को भारत को सौंपा जाएगा 
  • इमरान खान ने कहा- हम शांति दिखाते हुए पायलट को कल हिंदुस्तान को सौंप देंगे 
  • हम तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं, इसे कमजोरी ना समझा जाए: इमरान
विज्ञापन
भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल रिहाई को लेकर पाकिस्तान पर भारत का दबाव काम आया है। पाकिस्तान ने अभिनंदन वर्तमान को छोड़ने का एलान किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद में अभिनंदन को छोड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि अभिनंदन को कल यानी शुक्रवार को भारत भेजा जाएगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान संसद में इमरान खान ने कहा- हिंदुस्तान का पायलट हमने पकड़ा हुआ है, हम शांति दिखाते हुए उसे कल हिंदुस्तान को सौंप देंगे। मैंने कल हिंदुस्तान के पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत की कोशिश की थी। हम तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं, इसे हमारी कमजोरी ना समझा जाए।

अभिनंदन पर पाकिस्तान का नया पैंतरा, भारत की दो-टूक, बिना शर्त हो रिहाई

अभिनंदन को बुधवार को पीओके से पाकिस्तान सेना ने हिरासत में लिया था। भारत ने पायलट की सकुशल रिहाई को लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाया था। भारत ने जता दिया था कि भारत को अभिनंदन की रिहाई से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा। आज ही पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि अगर युद्ध का माहौल खत्म होता है तो उनका देश पायलट की रिहाई को तैयार है। लेकिन सरकार के सूत्र के हवाले से खबर आई थी कि भारत ने किसी भी शर्त को नामंजूर कर दिया था।

भारत का सख्त रवैया 

इससे पहले आज सरकारी सूत्रों ने कहा कि भारत विंग कमांडर अभिनंदन के लिए राजनयिक पहुंच नहीं बल्कि उनकी तुरंत रिहाई चाहता है। भारत आतंकवादियों और उनके प्रतिनिधियों के खिलाफ तत्काल, विश्वसनीय और प्रामाणिक कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहा है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारतीय वायु सेना के पायलट को बिना शर्त और तत्काल स्वदेश भेजा जाए, पाकिस्तान से किसी भी सौदेबाजी का कोई सवाल ही नहीं है। इमरान खान के वार्ता के प्रस्ताव पर सूत्र का कहना था कि किसी भी बातचीत से पहले आतंक के खिलाफ तत्काल, विश्वसनीय और उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें