फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया के लिए पाक पीएम इमरान खान ने दोहराया समर्थन

Fri, 18 Dec 2020 01:40 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : PTI
विज्ञापन

पाक पीएम इमरान खान ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात करते हुए युद्ध प्रभावित देश में अफगानिस्तान के नेतृत्व वाली शांति प्रक्रिया के लिए अपना समर्थन दोहराया है। कतर की राजधानी दोहा में तालिबान राजनीतिक आयोग (टीपीसी) का प्रतिनिधिमंडल के तीन दिन की यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचने के बाद इमरान खान और अशरफ गनी की बातचीत हुई है।

विज्ञापन


टीपीसी का कार्यक्रम प्रधानमंत्री खान से भी मिलने का है। पाक पीएम के दफ्तर ने कहा है कि खान ने दोहा में हाल में अंतर अफगान वार्ता की प्रगति का स्वागत किया और बताया कि पाकिस्तान का सभी अफगान पक्षकारों से संपर्क में रहेगा ताकि वार्ता की प्रगति समावेशी और व्यापक राजनीतिक समाधान की दिशा में हो। उन्होंने राष्ट्रपति अशरफ गनी से कहा कि अफगान नीत शांति वार्ता क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें