पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान गुरुवार को चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर चीन पहुंच गए। चीन की राजधानी बीजिंग में वह विंटर ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत चीन के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। इमरान खान की इस यात्रा पर दोनों सहयोगी देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य के बीच गए हैं।
इमरान खान के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। इसमें विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, वित्त मंत्री शौकत तरीन, योजना मंत्री असद उमर, सूचना मंत्री फवाद चौधरी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ, वाणिज्य सलाहकार अब्दुल रज्जाक दाउद और चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) पर विशेष सहायक खालिद मंसूर शामिल हैं।