फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान का दावा, पाकिस्तान और सऊदी में कोई मतभेद नहीं, कहा- संबंध बेहद अच्छे

Thu, 20 Aug 2020 04:57 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : social media
विज्ञापन

सऊदी अरब के साथ बिगड़े रिश्तों को सुधारने की नाकाम कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच कोई मतभेद नहीं हैं। मंगलवार देर रात दुनिया न्यूज टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के संबंध टूटने की बातें महज अफवाहें हैं। ये बातें पूरी तरह झूठी हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा की सऊदी यात्रा को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने आगे कहा, हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। हम लगातार संपर्क में हैं।

हालांकि, इमरान ने दोहराया कि इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) को कश्मीर मुद्दे पर आगे बढ़ना चाहिए। लेकिन सऊदी की भी अपनी विदेश नीतियां हैं।

बता दें कि कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ नहीं देने के चलते दोनों देशों में तनाव है। सऊदी अरब ने पाकिस्तान को तेल और कर्ज देने से भी इनकार कर दिया है। दोनों देशों के बीच स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई थी, जब पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कश्मीर मुद्दे पर एक टीवी इंटरव्यू में सऊदी अरब की तीखी आलोचना की थी।
विज्ञापन


कुरैशी ने धमकी भरे लहजे में कहा था कि पाकिस्तान अब खुद ही इस संबंध में ओआईसी (ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉन्फ्रेंस) की बैठक बुलाएगा। इस बयान को ओआईसी में सऊदी अरब के नेतृत्व को चुनौती देने की तरह देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें