फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान ने कोरोना के बीच बदले स्वास्थ्य मंत्री, पाकिस्तान में 2.8 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित

Tue, 04 Aug 2020 07:18 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना महामारी के बीच सोमवार को अपने करीबी व्यक्ति डॉ. फैसल सुल्तान को नया स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त कर दिया। पाकिस्तान में दो साल से भी कम समय में तीसरे स्वास्थ्य मंत्री को बदला गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वहां कोरोना संक्रमण से करीब 6,000 लोगों की मौत हुई है और 2.8 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। डॉ. सुल्तान को केंद्रीय मंत्री का दर्जा देते हुए प्रधानमंत्री को विशेष सहायक बनाया गया है। वह इमरान खान के धर्मार्थ अस्पताल शौकत खानम कैंसर हॉस्पिटल के सीईओ रहे हैं।


एक सरकारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने डॉ फैसल को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त कर दिया है। सुल्तान को डॉ जफर मिर्जा के स्थान पर नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है, जिन्होंने पिछले हफ्ते इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें