फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में त्राहिमाम: पेट्रोल 458, डीजल 500 के पार; दाम देख आवाम के छूटे पसीने, महंगाई तोड़ रही रिकॉर्ड

Fri, 03 Apr 2026 09:44 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने कहा कि ये फैसले ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से लिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने बढ़ती वैश्विक कीमतों के बावजूद ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखी है। सरकार ने यह भी इशारा दिया है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए वह आईएमएफ कार्यक्रम में लचीलापन हासिल करने की कोशिश करेगी, ताकि वित्तीय दबाव को संभाला जा सके।
विज्ञापन
पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग के साथ वैश्विक तेल कीमतों में उछाल पाकिस्तान की जनता पर कहर बनकर टूट रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि की घोषणा की है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत में 43 प्रतिशत और हाई-स्पीड डीजल में 55 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है, जो तुरंत लागू हो गई है।
विज्ञापन


नई दरों के तहत पेट्रोल की कीमत 137.23 रुपये (पाकिस्तानी रुपये) प्रति लीटर बढ़कर 458.41 रुपये हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 184.49 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 520.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा केरोसिन की कीमत में भी 34.08 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। सरकार ने डीजल की कीमतों के असर को सीमित करने के लिए पेट्रोलियम लेवी में बदलाव किया है। पेट्रोल पर लेवी बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल पर इसे शून्य कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: West Asia: आईआरजीसी का दावा- होर्मुज में गिराया फाइटर जेट; ईरान के दावे पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड का जवाब क्या?
विज्ञापन


कठिन, लेकिन जिम्मेदार फैसला  पाकिस्तानी:पेट्रोलियम मंत्री
पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने एक न्यूज चैनल पर कहा कि ये कठिन लेकिन जिम्मेदार फैसले व्यापक स्तर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सैन्य नेतृत्व और प्रांतीय मुख्यमंत्रियों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस फैसले का मकसद जरूरतमंद वर्गों तक ही सब्सिडी सीमित रखना और आर्थिक स्थिरता बनाए रखना है।

इन लोगों को मिलेगी सब्सिडी
सरकार ने राहत उपायों के तहत दोपहिया वाहन चालकों को तीन महीने तक प्रति माह 20 लीटर तक 100 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी देने की घोषणा की है। छोटे किसानों को फसल के समय एक बार के लिए 1,500 रुपये प्रति एकड़ की सहायता मिलेगी। डीजल आधारित माल और यात्री परिवहन के लिए भी 100 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी, जिसकी हर महीने समीक्षा होगी।

खाद्य आपूर्ति में लगे ट्रकों को 70,000 रुपये प्रति माह, बड़े ट्रकों को 80,000 रुपये और इंटर-सिटी सार्वजनिक परिवहन वाहनों को एक लाख रुपये प्रति माह की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा पाकिस्तान रेलवे को भी सब्सिडी प्रदान की जाएगी, ताकि किराया नियंत्रित रह सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Strait of Hormuz: होर्मुज में ईरान-ओमान के साथ मिलकर करेगा खेल, जानें जहाजों की आवाजाही पर क्या बन रही योजना

बाजार होंगे जल्दी बंद
ऊर्जा बचत के तहत सरकार ने बाजारों को जल्दी बंद करने का निर्णय लिया है, जिससे लगभग 1,200 मेगावाट बिजली की बचत होने की उम्मीद है। इस संबंध में प्रांतों के साथ मिलकर नए समय तय किए जाएंगे।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें