फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: हिंदू लड़की की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

Wed, 18 Sep 2019 08:06 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
कराची में हिंदू लड़की की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान में हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को मेडिकल की एक छात्रा नम्रता चंदानी की हत्या कर दी गई थी। माना जा रहा है कि यह हत्या जबरन धर्मांतरण को लेकर की गई है। सिंधी हिंदू लड़की की इस कथित हत्या के विरोध में लोगों ने कराची की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। मृतका का नाम नम्रता चंदानी था। उसका शव सिंध प्रांत के लरकाना में रस्सी से लटका हुआ मिला था।

विज्ञापन




नम्रता पाकिस्तान के घोटकी के मीरपुर मथेलो की रहने वाली थी। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है यह कहना मुश्किल है। लेकिन नम्रता के भाई डॉ. विशाल सुंदर ने दावा किया है कि यह आत्महत्या नहीं है बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा, 'उनकी बहन के शरीर के अन्य हिस्सों पर भी निशान हैं, जैसे कोई व्यक्ति उसे पकड़ रहा था। हम अल्पसंख्यक हैं, कृपया हमारे लिए खड़े हों।'

नम्रता लरकाना के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज की छात्रा थी। उसका शव हॉस्टल के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला और उसके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। सुबह नम्रता की दोस्तों ने पहले दरवाजा खटखटाया और फिर उसका नाम पुकारा लेकिन जब उन्हें कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नम्रता के शव को कमरे से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लरकाना डीआईजी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, इस मामले में डेंटल कॉलेज के कुलपति डॉ अनिला अताउर रहमान के कहा कि पहली नजर में यह घटना आत्महत्या लगती है। लेकिन पुलिस और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें