फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: विपक्षी पार्टी पीएमएल-एन की नेता मरियम नवाज ने सेना से बातचीत के दिए संकेत

Fri, 13 Nov 2020 06:25 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
मरियम नवाज शरीफ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान में विपक्षी पार्टी पीएमएल-एन की नेता मरयम नवाज ने गुरुवार को संकेत दिया कि वह देश में राजनीतिक तनाव को कम करने के लिए सेना से बातचीत करने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत बंद दरवाजे में नहीं, बल्कि लोगों के सामने होनी चाहिए।

विज्ञापन


पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने कहा कि कोई भी बातचीत इमरान खान सरकार को हटाने के बाद ही होगी।


बीबीसी उर्दू को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि 'हम (फौज के साथ) बातचीत करने को तैयार हैं, लेकिन यह बातचीत संवैधानिक रूपरेखा में होगी... साथ में ऐसी वार्ता लोगों के सामने होगी। हम छिपकर वार्ता नहीं करेंगे।'
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें