फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: विपक्षी दलों ने इमरान खान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को किया स्थगित

Wed, 17 Mar 2021 03:56 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : PTI
विज्ञापन

पाकिस्तान में विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्तीफे और देश में चुनाव कराने की मांग को लेकर इस महीने किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन की योजना को स्थगित करने का मंगलवार को निर्णय लिया। पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट, 11 विपक्षी दलों का गठबंधन है और इसने सरकार के विरोध में 26 मार्च को इस्लामाबाद में प्रदर्शन करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


पीडीएम की बैठक में कई मुद्दों पर अलग राय के चलते एकमत से किसी रणनीति पर फैसला नहीं हो पाया। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पीडीएम के अध्यक्ष मौलाना फजलुर रहमान ने अन्य नेताओं के साथ कहा कि गठबंधन ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने इस्तीफे की मांग पर आपत्ति जताई और निर्णय करने के लिए समय मांगा। रहमान ने कहा, वे केंद्रीय कार्यकारी समिति की बैठक करेंगे और हमें बताएंगे। तब तक लांग मार्च स्थगित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें