पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने शनिवार को कहा कि देश शांति हासिल करने की कगार पर है, जिसे सार्थक अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के माध्यम से पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
बाजवा, लंदन में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (आईआईएसएस) में 'पाकिस्तान की क्षेत्रीय सुरक्षा परिप्रेक्ष्य' पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता को बनाए रखने का भविष्य 'क्षेत्र के अंदरूनी मुद्दों और लंबे समय से लंबित विवादों को हल करने की क्षमता पर टिका है।'