फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीओ की बैठक : पाकिस्तान के एनएसए बोले, दुशांबे में डोभाल से द्विपक्षीय मुलाकात की कोई संभावना नहीं

Mon, 21 Jun 2021 02:16 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।

सार

  • 23-24 जून को हो रही है दुशांबे में एससीओ की बैठक
  • एससीओ के आठ सदस्य देश हैं, जिसमें रूस, चीन, भारत, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिजस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान
विज्ञापन
अजित डोभाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने दुशांबे में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एसएसए) अजित डोभाल से मुलाकात की अटकलों पर विराम लगा दिया है। पाकिस्तान के एनएसए मोईद यूसुफ ने कहा है कि दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक से इतर डोभाल से द्विपक्षीय मुलाकात की कोई संभावना नहीं है।

विज्ञापन


ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में एससीओ की सुरक्षा परिषद के सचिवों की 16वीं बैठक में डोभाल और यूसुफ हिस्सा लेंगे। यह बैठक 23-24 जून को होगी। इस बार समूह की अध्यक्षता ताजिकिस्तान कर रहा है। भारत और पाकिस्तान के एनएसए के बीच की मुलाकात की अटकलें लगाई जा रही थीं।

हालांकि, यूसुफ ने पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन से बातचीत में ऐसी किसी संभावना से इनकार कर दिया है। बीते साल सितंबर में एससीओ देशों की वर्चुअल बैठक से डोभाल उस वक्त उठकर चले गए, जब पाकिस्तान ने एससीओ के एजेंडे के विपरीत फर्जी नक्शा दर्शाया था। एससीओ के आठ सदस्य देश हैं, जिसमें रूस, चीन, भारत, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिजस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें