फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: आत्मघाती हमले से दहल गया इस्लामाबाद, एक पुलिसकर्मी की मौत, छह घायल

Fri, 23 Dec 2022 02:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बड़े आत्मघाती हमला हुआ है। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। वहीं छह लोग घायल हैं। 
विज्ञापन
इस्लामाबाद में कार में ब्लास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आत्मघाती विस्फोट हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, आई-10/4 सेक्टर में यह विस्फोट हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वहीं, चार साथी पुलिसकर्मी समेत छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, यह विस्फोट तब हुआ जब रुटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक टैक्सी को रोका गया। टैक्सी जैसे ही उनके पास पहुंची, उसमें विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने बताया, मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।



इस्लामाबाद पुलिस के डीआईजी सोहेल जफर चट्ठा ने जानकारी देते हुए कहा, पुलिस ने सुबह 10 बजकर 15 पर आई-10/4 सेक्टर के पास एक वाहन देखा, जिसमें एक पुरुष व एक महिला सवार थी। संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने कार को रोक। इसके बाद दोनों कार से बाहर आ गए। हालांकि, कुछ देर बाद बहाने से एक युवक कार के अंदर गया और उसने खुद को उड़ा लिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वायरल वीडियो में वाहन जलता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें