फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इमरान की पार्टी पीटीआई के प्रदर्शन से पहले इस्लामाबाद में आतंकी हमले की चेतावनी, और बढ़ाई गई सुरक्षा

Sun, 24 Nov 2024 08:01 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

एनएसीटीए ने आतंकवादी समूह की पहचान 'फितना अल-ख्वारिज' के तौर पर की है, जिसे पहले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था। इन आतंकवादियों ने कथित तौर पर 19-20 नवंबर की रात को पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के जरिए पाकिस्तान में प्रवेश किया था। 
विज्ञापन
मोहसिन नकवी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण (एनएसीटीए) ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के आंदोलन को लक्ष्य बनाकर संभावित आतंकवादी हमले की चेतावनी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस चेतावनी में हाल ही में अफगानिस्तान से पाकिस्तान में दाखिल हुए आतंकवादी समूह से खतरे को लेकर गंभीर चिंता जताई गई है।

विज्ञापन


'फितना अल-ख्वारिज' के नाम से आतंकवादी समूह की पहचान
एनएसीटीए ने आतंकवादी समूह की पहचान 'फितना अल-ख्वारिज' के तौर पर की है, जिसे पहले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था। इन आतंकवादियों ने कथित तौर पर 19-20 नवंबर की रात को पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के जरिए पाकिस्तान में प्रवेश किया था। प्राधिकरण ने आगाह किया है कि आतंकवादी पीटीआई की जनसभा को हमले के अवसर के रूप में चुन सकते हैं। 

सुरक्षा को किया मजबूत 
इस चेतावनी के बाद राजधानी भर में सुरक्षा उपायों को काफी मजबूत किया गया है। साथ ही अधिकारियों को सतर्क रहने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि विरोध स्थल किसी भी संभावित खतरों से सुरक्षित रहे। 
विज्ञापन


इस्लामाबाद में आने वाले हैं बेलारूस के राष्ट्रपति 
इससे पहले, शनिवार को गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर से संपर्क किया। उन्हें जानकारी दी कि सरकार बेलारूस के शीर्ष रैंकिंग वाले प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान इस्लामाबाद में किसी भी धरने या रैली की अनुमति नहीं देगी। नकवी ने फैसले के पीछे सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल 24 नवंबर से 27 नवंबर तक यात्रा करने वाला है।

पूरे पंजाब में धारा 144 लागू
24 नवंबर को पीटीआई के विरोध प्रदर्शन से पहले, सरकार ने तीन दिनों के लिए पूरे पंजाब में धारा 144 लागू कर दी और इस्लामाबाद में हजारों सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया। अधिकारियों ने रेड जोन की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों को सील कर दिया है, जिनमें श्रीनगर राजमार्ग, जीटी रोड और इस्लामाबाद हवाई अड्डे से जोड़ने वाले मार्ग शामिल हैं।

यह एहतियात उपाय किए गए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंटेनर कई प्रवेश बिंदुओं पर रखे गए हैं जबकि रेंजर्स, पुलिस और फ्रंटियर कोर के कर्मियों को संवेदनशील स्थानों खासकर डी-चौक के आसपास तैनात किया गया है।अन्य एहतियाती उपायों में इस्लामाबाद, खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब में इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं का आंशिक निलंबन शामिल है।

इस्लामाबाद और रावलपिंडी में मेट्रो बस सेवाओं जैसे सार्वजनिक परिवहन को रोक दिया गया है। इसके अतिरिक्त, विरोध प्रदर्शन और हाई-प्रोफाइल यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघनों को रोकने के लिए फैजाबाद के सभी बस टर्मिनलों को बैरिकेड किया गया है।राजधानी में बढ़े तनाव के बीच संभावित आतंकवादी खतरे और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने दोनों पर सरकार की चिंता को बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें