फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan News: इमरान खान की आंखों की रोशनी पर खतरा? चौथी बार हुई सर्जरी, जानें अब कैसी है हालत

Tue, 28 Apr 2026 01:36 PM IST
नवीन पारमुवाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक बार फिर आंखों के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पिम्स अस्पताल में उन्हें चौथी बार इंट्राविट्रियल एंटी-वीईजीएफ इंजेक्शन दिया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई संस्थापक इमरान खान की पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान (पिम्स) में एक बार फिर आंखों की सर्जरी की गई है। अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार, उन्हें चौथा इंट्राविट्रियल एंटी-वीईजीएफ इंजेक्शन दिया गया। इसके बाद उनको मंगलवार सुबह पिम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इमरान खान पिछले कुछ समय से आंख की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


कैसे हैं इमरान खान?
अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि 74 वर्षीय इमरान खान को 28 अप्रैल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने जांच के बाद उनकी हालत को स्थिर बताया और फिर ऑपरेशन थिएटर में जरूरी प्रक्रियाओं के बाद उन्हें चौथा इंजेक्शन दिया गया। इमरान खान की दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्युप्यूजन यानी सीआरवीओ नाम की बीमारी है, जिसका पता इस साल जनवरी के अंत में चला था।

इससे पहले इमरान खान को 24 जनवरी को पहला इंजेक्शन लगाया गया था। इसके बाद 24 फरवरी को उन्हें दूसरी खुराक दी गई और 23 मार्च को तीसरा इंजेक्शन लगाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके ताजा टेस्ट में सुधार देखा गया है। यह प्रक्रिया एक डे केयर सर्जरी की तरह थी जिसके बाद उन्हें जरूरी सुझावों के साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में ऊर्जा संकट: सिर्फ 5-7 दिनों का कच्चा तेल शेष, पेट्रोलियम मंत्री परवेज मलिक ने कबूली लाचारी

पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर अली खान क्या बोले?
पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर अली खान ने सोशल मीडिया पर इमरान खान के अस्पताल जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इमरान खान को रात में इंजेक्शन और मेडिकल चेकअप के लिए पिम्स ले जाया गया था। हालांकि उन्होंने सरकार के रवैये पर सवाल भी उठाए हैं।

बैरिस्टर गोहर अली खान ने कहा, 'इलाज जो भी हो लेकिन हमारी चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं। इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को किसी ऐसे अस्पताल में शिफ्ट किया जाना चाहिए जहां उनके निजी डॉक्टरों और परिवार की देखरेख में इलाज हो सके। यह उनका मौलिक अधिकार है और हम लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।'

विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री को इलाज के लिए शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। पीटीआई का आरोप है कि सरकार इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर पारदर्शिता नहीं बरत रही है और उनके निजी डॉक्टरों को उन तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है। सरकार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी इस समय रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। जेल अधिकारियों के अनुसार 17 अप्रैल को बुशरा बीबी की भी रावलपिंडी के एक अस्पताल में आंख की सर्जरी हुई थी। फिलहाल दोनों की सेहत पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: Salim Dola: भारत लाया गया दाऊद का गुर्गा सलीम डोला, दिल्ली में हो रही पूछताछ; शाह बोले- NCB की बड़ी कामयाबी



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें