फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी चेक पोस्ट पर कब्जे का दावा; सिंध में बस-ट्रेलर की टक्कर में 12 की मौत

Tue, 31 Dec 2024 01:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

डिप्टी कमिश्नर अरसलान सलीम ने बताया कि शादी समारोह में लगभग 20 लोग थे, जिसमें से 12 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक लड़की बुरी तरह से घायल हो गई थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान न्यूज अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने अफगानिस्तान सीमा के पास एक पाकिस्तानी चेक पोस्ट पर कब्जा करने का एक वीडियो जारी किया है। टीटीपी के सूत्रों का दावा है कि उन्होंने सोमवार को पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी आदिवासी जिले बाजौर में स्थित इस चेक पोस्ट पर कब्जा कर लिया। पाकिस्तानी अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह चेक पोस्ट "पतला करने" की प्रक्रिया का हिस्सा था, जिसके तहत इसे खाली किया गया और सैनिकों को एक नए किलेबंद ढांचे में स्थानांतरित किया गया था। यह प्रक्रिया केवल बाजौर जिले तक सीमित नहीं थी, बल्कि उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान जिलों में भी लागू की गई थी।


सिंध के नेशनल हाइवे में बस-ट्रेलर की टक्कर में 12 की मौत
पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में नेशनल हाइवे पर एक बस के ट्रेलर से टकरा जाने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। बस में सवार यात्री एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। यह घटना सोमवार की रात मोरो के पास घटी। डिप्टी कमिश्नर अरसलान सलीम ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर अरसलान सलीम ने कहा, "शादी समारोह में लगभग 20 लोग थे, जिसमें से 12 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक युवा लड़की बुरी तरह से घायल हो गई थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।" उन्होंने आगे बताया कि मरने वालों में आठ यात्री एक ही परिवार के थे। मोरो सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि पांच घायल यात्रियों की हालत बहुत गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए नवाबशाह और कराची स्थानांतरित किया गया है। 

बस को टक्कर मारने वाला ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया। बता दें कि पाकिस्तान में लापरवाही से वाहन चलाना, वाहनों की खराब हालत और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण सड़क दुर्घटनाएं आम हैं।
विज्ञापन



संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें