फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के सांसद ने बताया कोरोना वायरस का अजीबो-गरीब इलाज, टिड्डियां खाने की दी सलाह

Wed, 24 Jun 2020 08:14 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तानी सांसद रियाज फटयाना - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

जिस कोरोना वायरस से पूरी दुनिया परेशान है उससे निपटने के लिए पाकिस्तान के एक सांसद ने अजीबो-गरीब नुस्खा बताया है। दरअसल, प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के सांसद ने कोविड-19 के इलाज के लिए टिड्डियां खाने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


बुधवार को पाक संसद में कोरोना वायरस पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के  सांसद रियाज फाटयाना ने कहा है कि टिड्डियां खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने सरकार से इसकी जांच कराने की मांग भी की है। 

सांसद रियाज ने कहा, 'कहा जा रहा है कि टिड्डियां खाने से इम्यूनिटी (प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ती है। सरकार इस दावे की जांच कराए और अगर ऐसा होता है तो जनता को इसकी मंजूरी दे। पाकिस्तानी खुद ही कोरोना वायरस का काम तमाम कर देंगे।'
विज्ञापन


कानून और इंसाफ मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष रियाज ने कुछ दिन पहले देश में बढ़ती महंगाई को लेकर भी विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर महंगाई पर काबू पाना है तो लोगों को महंगी वस्तुएं नहीं खानी चाहिए। 

जलवायु परिवर्तन मंत्री ने बताया था कोविड-19 का नया मतलब

नसे पहले पाक की जलवायु परिवर्तन मंत्री जरताज गुल ने भी कोविड-19 को लेकर नई थ्योरी सामने रखी थी। गुल ने एक साक्षात्कार में कहा था कि कोविड-19 नाम का मतलब यह होता है कि इसमें 19 बिंदु होते हैं और ये किसी भी देश में किसी भी तरीके से लागू हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें