फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के हवाई हमले पर पाक मीडिया की कुछ ऐसी है प्रतिक्रिया, नहीं मान रहे कि हुआ नुकसान

Tue, 26 Feb 2019 01:00 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pak media
विज्ञापन
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों की मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि इस बार भारत शांत नहीं बैठने वाला है। हुआ भी कुछ ऐसा ही और हमले के 12 दिन बाद भारत के 12 मिराज विमानों ने पाक अधिकृत कश्मीर में 1000 किलो के बम गिराए और कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। 
विज्ञापन


भारत की एयर स्ट्राइक की खबर ने दोनों ही देशों की मीडिया को सक्रिय कर दिया। भारतीय मीडिया जहां एक ओर इसे पुलवामा का बदला बता रही है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की मीडिया इस बात का दावा कर रही है कि भारतीय विमानों ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया लेकिन पाकिस्तानी सेना की सतर्कता के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।

पाकिस्तान की मीडिया डीजी आईएसपीआर के हवाले से ही खबर चला रही है, इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान एयर फोर्स की सतर्कता के कारण भारत के इस हमले को समय रहते भांप लिया गया और उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन ने भारत की एयर स्ट्राइक की खबर को कुछ इस तरह से प्रकाशित किया है। डॉन लिखता है- "मुजफ्फराबाद सेक्टर में भारतीय विमानों ने घुसपैठ की कोशिश की, पाकिस्तानी वायु सेना की कार्रवाई के बाद वो भागने लगे। "

इसमें आगे लिखा है, "घुसपैठ पर नई दिल्ली की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने तुरंत कार्रवाई की है। बालाकोट पर बम गिराए गए हैं, कोई हताहत नहीं हुआ है।"

"भारत अधिकृत कश्मीर में 40 भारतीय जवानों पर हुए आत्मघाती हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। नई दिल्ली ने हमले का आरोप पाकिस्तान पर लगाया है। इस्लामाबाद ने आरोप को खारिज किया है।"
 
"प्रधानमंत्री इमरान खान ने नई दिल्ली से जांच कराने का वादा किया है, लेकिन अगर वह सबूत पेश करें तभी। लेकिन चेतावनी भी दी है कि अगर भारत हमला करता है तो पाकिस्तान भी उसका पूरा जवाब देगा। वहीं दूसरी ओर जब जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली, तो नई दिल्ली ने तुरंत इस्लामाबाद पर आरोप लगा दिया। और घोषणा की कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय में पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए एक राजनयिक कदम उठाएगा।"




पाकिस्तान के जियो टीवी ने भी इस खबर को डीजी आईएसपीआर के हवाले से प्रकाशित किया है। 
विज्ञापन




पाकिस्तान के समाचार पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की वेबसाइट ने इस खबर को भारतीय वायुसेना के जेट विमान ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया नामक शीर्षक से चलाया है। इन्होंने पाकिस्तानी सेना के डीजी आईएसपीआर आसिफ गफूर के ट्वीट को खबर का आधार बनाया है। इनका भी यही मानना है कि भारतीय जवानों को समय रहते लौटने पर मजबूर कर दिया। 




पाकिस्तान की वेबसाइट "पाकिस्तान टुडे" ने भारतीय वायुसेना को घुसपैठिये करार दिया है और बताया है कि पाकिस्तान वायुसेना की सतर्कता के कारण भारतीय विमानों को लौटने पर मजबूर किया गया। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें