फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'आईएमएफ के पास बंधक है पाकिस्तान', मरयम नवाज बोलीं- इमरान की वजह से देश भीख मांगने को मजबूर

Tue, 14 Mar 2023 03:43 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

मरयम नवाज ने कहा कि 'आईएमएफ हम पर भरोसा करने को तैयार नहीं है। पाकिस्तान, आईएमएफ का बंधक है और आईएमएफ हमारे साथ एक उपनिवेश की तरह व्यवहार कर रहा है। हम उसके चंगुल से निकलने की कोशिश भी करें तो नहीं कर पा रहे हैं।' 
विज्ञापन
मरयम नवाज - फोटो : facebook.com/TheMaryamNSharif
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की नेता मरयम नवाज ने आरोप लगाया है कि आईएमएफ, पाकिस्तान के साथ उपनिवेश जैसा बर्ताव कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आईएमएफ के पास बंधक है। मरयम नवाज ने इमरान खान पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हीं की गलतियों की वजह से पाकिस्तान भीख मांगने को मजबूर है। लाहौर के मॉडल टाउन इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मरयम नवाज ने ये बातें कही। 

विज्ञापन


पाकिस्तान से उपनिवेश की तरह व्यवहार कर रहा आईएमएफ
बता दें कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट का सामना कर रही है। पाकिस्तान आईएमएफ से 1.1 अरब डॉलर कर्ज को लेकर बातचीत कर रहा है। हालांकि कर्ज की शर्तों पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। इसे लेकर मरयम नवाज ने कहा कि 'आईएमएफ हम पर भरोसा करने को तैयार नहीं है। पाकिस्तान, आईएमएफ का बंधक है और आईएमएफ हमारे साथ एक उपनिवेश की तरह व्यवहार कर रहा है। हम उसके चंगुल से निकलने की कोशिश भी करें तो नहीं कर पा रहे हैं।' 

ये भी पढ़ें- Pakistan: नवाज शरीफ के परिवार में दरार, बेटी मरियम अपने पति से ही भिड़ीं
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खान की गलतियों का भुगत रहे खामियाजा
मरयम नवाज ने आरोप लगाया कि इमरान खान की सरकार ने पिछले आईएमएफ समझौते की धज्जियां उड़ाई, जिसकी वजह से कर्ज मिलने में परेशानी हो रही है। मरयम नवाज ने कहा कि इमरान खान की गलतियों की वजह से देश भीख मांगने को मजबूर है। मरयम नवाज ने कहा कि इमरान खान को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के पीछे क्यों छिप रहे हैं? वह दोबारा प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं लेकिन उन्होंने ऐसा क्या किया है, जो उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाया जाए। इमरान खान कुछ सैन्य जनरलों और जजों का समर्थन पाने की कोशिश कर रहे हैं। अब वह न्यायपालिका के दम पर सत्ता में वापस आना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें