फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: मरयम ने इमरान को बताया कठपुतली, कहा- हिम्मत है तो फोन टैपिंग पर आईएसआई से करें सवाल

Mon, 30 Nov 2020 06:31 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
मरियम नवाज शरीफ - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरयम नवाज ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के ‘कठपुतली’ प्रधानमंत्री इमरान खान अपने फोन टैप किए जाने पर देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई से सवाल करने का कुछ साहस दिखाएं। उनकी टिप्पणी प्रधानमंत्री के इस खुलासे के बाद आई है कि वह जानते हैं कि एजेंसियां उनके फोन टैप कर रही हैं।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम ने कहा, ‘इस कठपुतली और चयनित प्रधानमंत्री इमरान खान में आईएसआई से यह तक पूछने की हिम्मत नहीं है कि वह उनके फोन क्यों टैप कर रही है। उन्हें आईएसआई से कहना चाहिए कि यह प्रधानमंत्री के अधीन आने वाले संस्थान का काम नहीं है।’


उन्होंने कहा, ‘आईएसआई, प्रधानमंत्री और उनके फोन टैप करती है। यह मेरे लिए खबर नहीं है। यदि इस कठपुतली में थोड़ी भी हिम्मत है तो उन्हें इस मुद्दे पर आईएसआई को फटकार लगानी चाहिए।’ खान ने हाल में एक स्थानीय टीवी चैनल से कहा था, ‘मैं जो करता हूं और फोन पर किससे बात करता हूं, आईएसआई और आईबी (खुफिया ब्यूरो) इस बारे में जानते हैं।’
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या उनका फोन टैप किया जाना उनके लिए कोई मुद्दा नहीं है, खान ने कहा था कि यह पूरी दुनिया में होता है। यहां तक कि अमेरिका में सीआईए भी यही करती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें