फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: पाकिस्तान ने किया घरेलू वैक्सीन बनाने का दावा, लॉन्च की पाकवैक

Wed, 02 Jun 2021 07:24 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

  • पाकिस्तान ने लॉन्च की देश में विकसित कोरोना वैक्सीन, पाकवैक दिया नाम
  • इमरान खान के स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. फैसल सुल्तान ने दी जानकारी
विज्ञापन
पाकिस्तानी वैक्सीन पाकवैक - फोटो : Twitter@talhasocial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने कोरोना वायरस की घरेलू वैक्सीन बनाने का दावा किया है। इसका नाम पाकवैक (PakVac) रखा गया है। मंगलवार को एक समारोह के दौरान इसे लॉन्च भी कर दिया गया। इस वैक्सीन के बारे में जानकारी डॉक्टर फैसल सुल्तान ने दी। सुल्तान प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य सलाहकार भी हैं। इसके पहले पाकिस्तान चीन और रूस से वैक्सीन खरीद रहा था। हालांकि, सुल्तान ने इस वैक्सीन की एफिकेसी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन

 

सुल्तान ने कहा- हमने अपनी वैक्सीन तैयार कर ली है। कुछ ही दिनों में हम इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन भी शुरू कर देंगे। वैक्सीन लॉन्च के मौके पर मीडिया से बातचीत में डॉक्टर फैसल ने कहा- हमारे देश के लिए यह जरूरी था कि हम अपनी वैक्सीन खुद तैयार करें। अब यह तैयार हो गई है तो हम जल्द ही इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करेंगे।

फैसल ने कहा कि इस वैक्सीन को तैयार करने में हमारी टीम को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान चीन हमारे दोस्त के रूप में मजबूती से हमारे साथ खड़ा रहा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की टीम ने भी बेहतरीन काम किया।

विज्ञापन

 

सुल्तान ने आगे कहा कि कच्चे माल से वैक्सीन तैयार करना अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती थी। आज हमें इस बात का फख्र है कि हमारी टीम ने तमाम दिक्कतों के बावजूद  वैक्सीन तैयार करने में कामयाबी हासिल की है। आज का दिन देश के लिए बहुत अहम है।
 

इसी मौके पर मौजूद नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर के चीफ असद उमर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या पिछली दो लहरों के मुकाबले काफी ज्यादा है। इस वक्त करीब 60 फीसदी मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
 

इस मौके पर पाकिस्तान में चीन के राजदूत नोंग रोंग भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, इस वैक्सीन के उत्पादन से पता चलता है कि पाकिस्तान से हमारी दोस्ती कितनी मजबूत है। पाकिस्तान ही वो पहला मुल्क था जिसने चीन की वैक्सीन का तोहफा कबूल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें