फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में चुनाव की तारीखों का एलान, इमरान खान को झटका

Thu, 30 Mar 2023 08:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने नियमों के तहत जल्द पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा राज्यों में प्रांतीय चुनाव कराने का आदेश दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 30 अप्रैल तक चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन
खैबर पख्तूनख्वा चुनाव की तारीख का एलान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। एलान के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा के प्रांतीय चुनाव के लिए 8 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। बुधवार को पाकिस्तान चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के गवर्नर ने 28 मई को चुनाव होने की बात कही थी। हालांकि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए गवर्नर ने चुनाव आयोग से अपील की  थी कि राज्य में 8 अक्तूबर तक चुनाव ना कराए जाएं। इसे इमरान खान की पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है जो पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में जल्द चुनाव कराने की मांग कर रही है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने दिया था जल्द चुनाव कराने का निर्देश
बता दें कि जब इमरान खान की सरकार केंद्र की सत्ता से बाहर हुई थी तो पीटीआई ने पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय विधानसभाओं को भी भंग कर दिया था। इस पर पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने नियमों के तहत जल्द पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा राज्यों में प्रांतीय चुनाव कराने का आदेश दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 30 अप्रैल तक चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों को कुछ समय के लिए टालने का फैसला किया था। 

ये भी पढ़ें- Pakistan: मुफ्त के आटे ने ले ली 11 लोगों की जान, पूर्व पीएम इमरान बोले- चोरों की सरकार ने जीवन को बनाया दयनीय
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खान की पीटीआई का विरोध
पंजाब में चुनाव फिलहाल टाल दिए गए हैं। वहीं खैबर पख्तूनख्वा में चुनाव के लिए 8 अक्तूबर की तारीख तय की गई है। इमरान खान के नेतृत्व वाली पार्टी पीटीआई ने चुनाव टाले जाने पर नाखुशी जाहिर की है। चुनाव आयोग ने जब पंजाब के चुनाव टालने का फैसला किया तो पीटीआई ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। पीटीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की पीठ सुनवाई कर रही है, जिसकी अध्यक्षता पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें