फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की बौखलाहट जारी, भारत के लिए फिर से बंद किया अपना हवाई क्षेत्र

Wed, 28 Aug 2019 06:40 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

पाकिस्तान ने कराची विमानन क्षेत्र के तीन मार्गों को 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया है। नागर विमानन प्राधिकरण ने बुधवार को इसकी घोषणा की। इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने कहा था कि वह भारतीय उड़ानों के लिए देश के विमानन क्षेत्र के इस्तेमाल पर पूर्ण पाबंदी लगाने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


इस पाबंदी से कराची के ऊपर तीन मार्गों का इस्तेमाल कर रही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ेगा। पायलटों को कराची को पार करने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। प्राधिकरण ने ‘नोटिस टू एयरमैन’ में कहा है कि यह चार दिवसीय पाबंदी एक सितंबर को खत्म होगी।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को ट्वीट किया था कि प्रधानमंत्री इमरान खान भारत के लिए विमानन क्षेत्र पर पूर्ण पाबंदी पर गौर कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट बैठक में भारत के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने और अफगानिस्तान के साथ भारत के व्यापार के लिए पाकिस्तानी जमीनी मार्ग के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया गया। 

उन्होंने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री भारत के लिए हवाई क्षेत्र को पूरी तरह बंद करने पर विचार कर रहे हैं, अफगानिस्तान के लिए भारतीय व्यापार को लेकर पाकिस्तानी जमीनी मार्गों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोकने का भी सुझाव आया है। इन फैसलों की कानूनी औपचारिकताओं पर विचार हो रहा है...मोदी ने शुरू किया, हम उसे खत्म करेंगे।" 

पाकिस्तान ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकी कैंप पर भारतीय वायु सेना के हमले के बाद अपने वायुक्षेत्र को फरवरी में बंद कर दिया था। पाकिस्तान ने नई दिल्ली, बैंकॉक और कुआलालंपुर को छोड़कर सभी उड़ानों के लिए 27 मार्च को अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया था। पाकिस्तान ने 15 मई को भारत के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध को 30 मई तक बढ़ा दिया था। इसके बाद 16 जुलाई को सभी असैन्य उड़ानों के लिए उसने अपने हवाई क्षेत्र को खोला था। 

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाक कश्मीर मामले को हर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठा चुका है लेकिन उसके हाथ मायूसी ही लगी है। वह लगातार भारत के खिलाफ कुछ न कुछ उकसाऊ बयानबाजी कर रहा है। पाकिस्तान के मंत्री ने परमाणु युद्ध की धमकी तक दी है। पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश को संबोधित करते हुए परमाणु हथियार का जिक्र किया था।  
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें