फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'लिव-इन रिश्ते का नतीजा है नूर मुकद्दम की हत्या', चर्चित हत्याकांड में अदालत की चौंकाने वाली टिप्पणी

Thu, 27 Nov 2025 01:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

नूर मुकादम को कई दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया गया था।  
विज्ञापन
पाकिस्तान में नूर मुकादम मामले में अदालत की टिप्पणी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के चर्चित नूर मुकादम हत्याकांड में अदालत ने चौंकाने वाली टिप्पणी की है। दरअसल पाकिस्तान के संघीय सांविधानिक अदालत के जज अली बाबर नजाफी ने कहा कि नूर मुकादम की हत्या समाज में बढ़ रहे लिव इन रिलेशनशिप संस्कृति का नतीजा है। 
विज्ञापन


जज ने लिव-इन रिलेशनशिप को ठहराया जिम्मेदार
बुधवार को सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि रूढ़िवादी देश में लिव इन रिलेशन के मामले बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। लिव इन रिश्ते में दो युवा बिना शादी के साथ-साथ रहते हैं। नूर मुकादम (27 वर्षीय) की जुलाई 2021 में राजधानी इस्लामाबाद के एक पॉश इलाके में स्थित घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोपी जहीर जाकिर जाफर पाकिस्तान के एक शीर्ष उद्योगपति का बेटा है। नूर मुकादम को कई दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया गया था।  

ये भी पढ़ें- Garuda Exercise: फ्रांस और भारत ने दुनिया को दिखाई अपनी ताकत, वायुसेनाओं के साझा अभ्यास में गरजे लड़ाकू विमान
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की अदालत ने इस मामले में आरोपी जाकिर को दोषी ठहराते हुए उसे मौत की सजा सुनाई थी। इस आदेश के खिलाफ जाकिर ने बीते महीने पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि लिव इन रिलेशनशिप सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ रहे हैं और साथ ही देश का कानून के साथ ही शरिया कानून का भी उल्लंघन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें