फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री बन सकते हैं इशाक डार, जानिए क्यों है नाम की चर्चा

Sun, 23 Jul 2023 02:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

वित्त मंत्री इशाक डार को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी इसके लिए सरकार में सहयोगी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की रजामंदी की जरूरत होगी। 
विज्ञापन
इशाक डार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी मुस्लिम लीग- नवाज अपने वित्त मंत्री इशाक डार को देश का अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने पर विचार कर रही है। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से यह खबर सामने आ रही है। बता दें कि पाकिस्तान में जल्द ही आम चुनाव होने वाले हैं। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार चुनाव कानून 2017 में बदलाव की तैयारी कर रही है, इसी के चलते इशाक डार का नाम अंतरिम प्रधानमंत्री पद के लिए चर्चा में आया है। 
विज्ञापन


चुनाव कानून में बदलाव कर रही पाकिस्तान सरकार
पाकिस्तान की आईएमएफ के साथ बातचीत चल रही है, वहीं पड़ोसी देश में आम चुनाव भी होने हैं। ऐसे में पाकिस्तानी सरकार नहीं चाहती कि आईएमएफ की देश में विदेशी निवेश को लाने की योजनाओं में कोई बाधा आए, इसलिए चुनाव एक्ट में बदलाव कर अंतरिम सरकार को इतने अधिकार दिए जा रहे हैं कि जरूरी आर्थिक नीतियां और गतिविधियां चलती रहें। यही वजह है कि वित्त मंत्री इशाक डार को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी इसके लिए सरकार में सहयोगी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की रजामंदी की जरूरत होगी। 

क्यों चुनाव कानून में बदलाव की पड़ी जरूरत
बता दें कि पाकिस्तान की सरकार चुनाव कानून 2017 में संशोधन करके अंतरिम सरकार को कई अधिकार देने की तैयारी कर रही है। इस संशोधन विधेयक को अगले हफ्ते ही असंबेली में पेश किया जाएगा। इस कानून के पास होने के बाद अंतरिम सरकार देश की अर्थव्यवस्था का वापस पटरी पर लाने वाले फैसले ले सकेगी। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां आर्थिक नीतियों को चुनाव के चलते तीन महीने के लिए रोका नहीं जा सकता। 
विज्ञापन


हफीज शेख के नाम की भी चर्चा
पाकिस्तान में अंतरिम सरकार सिर्फ रोजमर्रा के कामकाज से संबंधित फैसले ले सकती है लेकिन चुनाव कानून में बदलाव के बाद अंतरिम सरकार को भी कुछ शक्तियां दी जा रही हैं। हालांकि चुनाव के बाद अंतरिम सरकार के फैसले चुनी गई सरकार के द्वारा बदले जा सकते हैं। आर्थिक मामलों के जानकार होने और शरीफ परिवार के करीबी होने के नाते इशाक डार का नाम अंतरिम पीएम पद के लिए सबसे आगे हैं। इशाक डार के अलावा पूर्व वित्त मंत्री हफीज शेख के नाम की भी चर्चा है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें