फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक का गढ़ बने पाक पर मंडरा रहा एफएटीएफ की काली सूची का खतरा

Sat, 23 Jan 2021 04:44 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
विज्ञापन
Pakistan - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

आतंकवाद का गढ़ बने पाकिस्तान पर वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की काली सूची में जाने का खतरा मंडरा रहा है। आतंकी फंडिंग पर निगरानी रखने वाली वैश्विक संस्था अगले महीने पर अपनी रिपोर्ट जारी करेगी।

विज्ञापन


ग्रीक सिटी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान सरकार के लिए जमात उद दावा और जैश ए मोहम्मद जैसे  आतंकी संगठन गले की फांस बन गए हैं। ये संगठन अब भी पाकिस्तानी जमीन पर सक्रिय हैं और एफएटीएफ की नजर इनकी हर गतिविधि पर है।

इसके लिए एफएटीएफ अपनी अगले महीने की रिपोर्ट में पाकिस्तान को काली सूची में डाल सकता है। अभी पाकिस्तान ग्रे सूची में है और उसे 2018 से कई बार अपने यहां आतंकवाद पर अंकुश लगाने और आतंकी फंडिंग बंद करने की चेतावनी मिल चुकी है।
विज्ञापन


एफएटीएफ के प्रेजिडेंट मारकस प्लेयर ने पिछले साल अक्तूबर में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए आतंक पर कार्रवाई में बेहद गंभीर कमियों की ओर संकेत किया था।

एफएटीएफ ने पाकिस्तान को फरवरी तक वक्त दिया था लेकिन इस बीच पाकिस्तान की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा स्थिति के हिसाब से पाकिस्तान के काली सूची में जाने के आसार बहुत अधिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें