फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने फर्जी डिग्री, गबन करने वाले 63 कर्मचारियों को बर्खास्त किया

Tue, 04 Aug 2020 08:05 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस
विज्ञापन

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने फर्जी डिग्री, गबन और ड्यूटी से नदारद रहने के चलते अपने 63 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। इसमें पांच पायलट भी शामिल हैं। पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल्ला खान ने कहा कि जिन पांच पायलटों को हटाया गया है उनके पास फर्जी लाइसेंस था। सभी कर्मचारियों को कानूनी तरीके से हटाया गया है।

विज्ञापन


खान ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून से कहा कि 28 कर्मचारियों को फर्जी शैक्षिक डिग्री, 27 को नोटिस दिए जाने के बावजूट ड्यूटी से नदारद रहने के लिए हटाया गया है। इसके अलावा दो कर्मचारियों को गबन के आरोपों पर और एक कर्मचारी को अयोग्य होने के चलते हटाया गया है।

पीआईए ने काम के लिए मना करने से चार कर्मचारियों को पदावनत किया है। वहीं मानक परिचालन प्रक्रियाओं का उल्लंघन करने के लिए तीन कर्मचारियों की वेतनवृद्धि को रोक दिया है। इससे पहले पिछले महीने संघीय कैबिनेट के आदेश पर कंपनी ने 17 पायलटों को बर्खास्त कर दिया था। इसमें 12 विमान कैप्टन और पांच सहयोगी कैप्टन (फर्स्ट ऑफीसर) थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें