पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी- पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने कॉमनवेल्थ ऑब्जर्वर ग्रुप (सीओजी) से अपील की है कि वह पिछले साल आठ फरवरी को हुए आम चुनावों पर अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करे।
जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने राष्ट्रमंडल पर्यवेक्षक समूह (सीओजी) से पिछले साल आठ फरवरी को हुए आम चुनावों पर अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करने के लिए कहा है। पार्टी ने कहा कि यह रिपोर्ट मौजूदा शहबाज शरीफ सरकार के लिए किसी ‘बम’ से कम नहीं होगी।
विज्ञापन
पार्टी ने दावा किया कि सीओजी रिपोर्ट की लीक हुई सामग्री से व्यवस्थित धांधली, संस्थागत पूर्वाग्रह और पीटीआई तथा इसके संस्थापक खान को जानबूझकर निशाना बनाने का खुलासा हुआ है। पीटीआई ने कहा कि इसने चुनाव पूर्व और बाद में व्यापक धांधली के बारे में पार्टी की लंबे समय से चली आ रही आशंकाओं को पुष्ट किया है। पार्टी ने दावा किया कि सीओजी रिपोर्ट की लीक हुई सामग्री से प्रणालीगत धांधली, संस्थागत पक्षपात और पीटीआई तथा इसके संस्थापक इमरान खान को जानबूझकर निशाना बनाए जाने का खुलासा हुआ है।
पीटीआई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मिशन की लीक हुई रिपोर्ट ने चुनाव पूर्व और बाद में व्यापक धांधली के बारे में पार्टी की लंबे समय से की जा रही आशंकाओं को पुष्ट किया है। पीटीआई के वरिष्ठ नेता और खान के करीबी सहयोगी जुल्फी बुखारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह सार्वजनिक जानकारी का विषय है कि पाकिस्तान के 2024 के आम चुनावों में व्यापक अनियमितताएं हुईं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हाल ही में सामने आई सीओजी रिपोर्ट में गंभीर चिंताएं हैं, जिन्हें बिना किसी उचित वजह के जनता से छुपाया गया। उन्होंने कहा, हम जानना चाहते हैं कि इस रिपोर्ट को किस अधिकार के तहत दबाया गया और कितने समय तक? इसके दबाव के लिए कौन-कौन से व्यक्ति या संस्थान जिम्मेदार हैं?